• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड कम्पनी की असाधारण आम बैठक 8 मई को गुलाबपुरा में

RSWM Limited Extraordinary General Meeting on May 8 in Gulabpura - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। देश में प्रतिष्ठित ब्राण्ड मयूर शूटिंग का निर्माण करने वाली कपडे की कम्पनी त्ैॅड स्पउपजमक की असाधारण आम बैठक दिनांक 8 मई, शुक्रवार को जिले के गुलाबपुरा कस्बे स्थित खारी ग्राम में वाडियों क्राफे्रंस के माध्यम से आयोजित की जाएगी। यह बैठक कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी सामान्य परिपत्र संख्या 03/2025, दिनांक 22 सितंबर, 2025 के अनुपालना में बुलाई जा रही है। इसे इस संबंध में एमसीए द्वारा पहले जारी किए गए परिपत्रों (जिन्हें आगे एमसीए परिपत्र” कहा जाएगा) तथा अन्य लागू कानूनों, विनियमों और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी द्वारा जारी लागू परिपत्रों के साथ मिलाकर पढ़ा जाएगा। इन नियमों के तहत, कंपनियों को सदस्यों की भौतिक उपस्थिति के बिना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए ईजीएम आयोजित करने की अनुमति दी गई है। यह जानकारी देते हुए कम्पनी के सीनियर वाईस पे्रसीडेन्ट लीगल एण्ड कम्पनी सेकेट्री सुरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सदस्यों के वोट देने के अधिकार कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी में उनके द्वारा रखे गए इक्विटी शेयरों के अनुपात में होंगे, जिसकी गणना शुक्रवार, 1 मई, 2026 (यानी कट-ऑफ तिथि) के आधार पर की जाएगी। कोई भी व्यक्ति, जो कट-ऑफ तिथि को कंपनी का सदस्य है, ईजीएम की सूचना में उल्लेखित प्रस्ताव पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से वोट देने का पात्र होंगे।
सुमित जैन बनेंगे शंकर लाल रामपाल डाई-केम लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक
भीलवाड़ा। शहर के निकट सुवाणा कस्बे में संचालित केमिकल निर्माण एवं टेक्सटाइल प्रोसेसिंग उद्योग से जुड़ी कंपनी शंकर लाल रामपाल डाई-केम लिमिटेड ने अपने निदेशक मंडल में महत्वपूर्ण बदलाव का प्रस्ताव रखा है। कंपनी ने सुमित जैन को स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) के रूप में नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस नियुक्ति के लिए कंपनी ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है और इसके लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। कंपनी द्वारा रिमोट ई-वोटिंग प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है, जो 16 मई की शाम तक जारी रहेगी। इसके बाद एनएसडीएल (NSDL) द्वारा ई-वोटिंग मॉड्यूल बंद कर दिया जाएगा।
कंपनी के निदेशक मंडल ने नितिन मेहता, जो कंपनी सचिव भी हैं, को इस प्रक्रिया की निगरानी एवं सत्यापन के लिए अनुसंधान अधिकारी (Scrutinizer) नियुक्त किया है। वे पूरी प्रक्रिया की जांच कर उसे विधिवत संपादित करेंगे।
यदि किसी शेयरधारक को इस प्रक्रिया को लेकर कोई शंका या आपत्ति हो, तो वे कार्तिक शर्मा से फोन नंबर 022-4886 7000 पर संपर्क कर सकते हैं या ई-मेल के माध्यम से अपनी बात रख सकते हैं।
यह जानकारी कंपनी सचिव अदिति बाबेल द्वारा शेयरधारकों को प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RSWM Limited Extraordinary General Meeting on May 8 in Gulabpura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rswm, limited, extraordinary general, meeting, gulabpura, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved