• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विदेश में रोजगार के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराएं

Register online for employment abroad - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग एवं राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में संनिर्माण क्षेत्र के प्लास्टरिंग, आइरन बेंडिंग, फ्रेमवर्क कारपेन्टरी, सिरामिक टाईल ट्रेड के अनुभवी कुशल कामगारों को इजरायल सरकार से एमओयू के तहत रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए ऑनलाईन पंजीयन किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय के उप निदेशक मुकेश गुर्जर ने बताया कि प्रत्येक ट्रेड में आयु 21 से 45 वर्ष, न्यूनतम 10वी उत्तीर्ण व अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान, एवं अनुभवी कामगार निःशुल्क पंजीकरण करवाकर इजराईल राष्ट्र में प्रति माह लगभग सवा लाख रू वेतन, आवास, मेडिकल इंश्योरेंस सुविधा सहित स्वर्णिम रोजगार अवसर प्राप्त कर सकते है। आशार्थियों को इस हेतु राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद, नई दिल्ली की वेब साईट www.nsdcjobx.com पर ऑन लाईन पंजीयन कराना होगा। पंजीयन प्रक्रिया व अन्य सम्पूर्ण जानकारी क्यूआर कोड, वेब लिंक ट्रेड वार विवरण जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है।
पंजीकृत युवाओं का संभाग अथवा जिला स्तर पर PIBA, NSDC एवं SEE द्वारा कौशल परीक्षण (ट्रेड टेस्ट) लिया जाएगा। जिले के संनिर्माण वर्कर जो कौशल, अनुभव एवं विदेश मे रोजगार की आकांक्षा रखते है, वें अपना पंजीकरण करवा कर अवसर का लाभ उठा सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Register online for employment abroad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: register online, for employment abroad, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved