भीलवाडा। जिले के शाहपुरा कस्बे में रहने वाली गुणसागर जीनगर एक माह से अपने पति बिरदीचंद जीनगर के शव का इंतजार कर रही है। बिरदीचंद फरवरी में मजदूरी के लिए साऊदी अरब गया था। लेकिन हार्टअटैक आ जाने के कारण बिरदीचंद की 15 जुलाई को मौत हो गई। साऊदी अरब की सरकार ने भी बिरदीचंद की मौत की पुष्टि कर दी है। साऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास को भी पता है कि बिरदीचंद की मौत हो गई है, लेकिन इसके बावजूद बिरदीचंद का शव भारत नहीं आ रहा है। अपने पति के शव को लाने के लिए गुणसागर ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी अपील की है। ट्विटर पर भी विदेश मंत्री का ध्यान आकर्षित किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुणसागर को उम्मीद थी कि कम से कम सुषमा स्वराज तो उसके दर्द को समझेंगी। लेकिन अभी तक भी विदेश मंत्रालय ने गुणसागर को कोई सूचना नहीं दी है। गुणसागर बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखती है। उसके पास इतना पैसा नहीं कि वह अपने स्तर पर साऊदी अरब से पति का शव ला सके। जो लोग मजदूरी के बहाने बिरदीचंद को साऊदी अरब ले गए, उनका भी कोई पता नही चल रहा है। जब तक बिरदीचंद का अंतिम संस्कार नहीं हो जाता तब तक गुणसागर के परिवार में चूल्हा भी नहीं जल सकता। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस परिवार को कितनी वेदना के साथ दिन गुजारने पड़े रहे है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope