• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान मरू जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन एवं स्वच्छता व कचरा निस्तारण कार्यशाला का आयोजन

Rajasthan Maru District Level Environment Protection, Water Management and Sanitation and Garbage Disposal Workshop organized - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। महिला सषक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम, जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन एवं स्वच्छता व कचरा निस्तारण कार्यशाला का आयोजन महिला अधिकारिता विभाग व राजीविका के संयुक्त तत्वाधान में नगर निगम के सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया। कार्यशाला में एफईएस से श्रीमती अल्का ने बताया गया कि पीपीटी के माध्यम से पानी बचाने के लिए कई रणनितियां है, वर्षा जल संचयन, गृहवाटर सिस्टम का उपयोग करना और अपशिष्ट जल का पुनःचक्ररण करना। पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए जल स्रोतो की सुरक्षा करें, जल प्रदूषण को रोकें व पेड़ लगाये। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है। पेड़ पौधे लगाये ताकि लोगो को स्वच्छ पर्यावरण मिल सकें। जल संरक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुये पारिस्तिथिक तंत्र का संतुलन बनाये रखना व जैव विविधता को संरक्षित रखना व जलवायु परिवर्तन पर जानकारी दी। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नगेन्द्र तोलम्बिया ने महिलाओं को जल एवं पर्यावरण के बचाव कैसे कर सकते है के आसान तरीके बताते हुये कचरा निस्तारण के बारे में जानकारी दी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।
राजीविका से रामप्रसाद शर्मा ने महिलाओं को समाज की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुये महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण पर महिलाओं की भूमिका पर जानकारी प्रदान की गई। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र केन्द्र प्रबंधक श्रीमती गंगा दाधीच ने सखी वन स्टॉप सेन्टर महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में विजेता कवर, सुमन खोईवाल, सुनीता शर्मा, मनीषा शर्मा व मुकेश महोलिया ने अपने विचार रखे। वरिष्ठ लिपिक सत्यनारायण भाम्भी ने सभी सहयोगियों का आभार प्रकट कर कार्यशाला का समापन किया। इस कार्यशाला में कुल 150 महिलायें उपस्थित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Maru District Level Environment Protection, Water Management and Sanitation and Garbage Disposal Workshop organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, maru, district level, environment, protection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved