• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा के पुलिस विभाग में ट्रांसफर प्रकरणो को लेकर अधिकारी पसोपेश में.....?

Officials in Bhilwara Police Department are in a dilemma regarding transfer cases - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा, प्रकाश चपलोत जैन।

राज्य सरकार के पुलिस विभाग द्वारा विगत दिनो किए गए जिले में पुलिस कर्मियोें के ट्रांसफर को लेकर जिले के पुलिस विभाग के आलाधिकारी पेश-ओ-पेश में आ चुके है। अधिकारी के सामने सबसे बडी दुविधा यह आन खडी हुई कि इस समस्या से कैसे निपटा जाए ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस का इकबाल बना रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा भीलवाड़ा जिले से कांस्टेबल,हेडकांस्टेबल,सहायक उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक व निरीक्षक,स्तर के 180 के लगभग अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिले से बाहर अन्य जिलो में स्थानान्तरित किया गया है। वहीं जिले में बाहर के अन्य जिलो से आने वाले कांस्टेबल,हेडकांस्टेबल,सहायक उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक व निरीक्षक,स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संख्या नाम मात्र एक दर्जन के लगभग है। ऐसे में जिले के पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के सामने कानून व्यवस्था को बनाये रखने की गंभीर स्थित खडी हो गई है। एकसाथ अगर इतने पुलिस कर्मचारियों को रिलीव कर दिया जाता है तो जिले में पुलिस विभाग नफरी की भारी कमी हो जाएगी। वहीं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश आर्या ने बताया कि यह सही है कि जितने जा रहे है उसके 10 प्रतिशत भी नहीं आ रहे है। ऐसी स्थिति में भीलवाडा में नफरी में जबरदस्त कमी आएगी। वैसे भी भीलवाड़ा जिला संवेदनशील श्रेणी में आता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Officials in Bhilwara Police Department are in a dilemma regarding transfer cases
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: officials, bhilwara, police department, dilemma, regarding, transfer cases, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved