• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय घरो मे पड़ा है, पच्चीस हजार टन के करीब सोना...?

Nearly 25,000 tons of gold is lying in Indian homes - Bhilwara News in Hindi

प्रकाश चपलोत जैन, भीलवाड़ा। कहते है कि भारत देश सोने की चिड़िया थी, चिड़िया है, और चिड़िया रहेगी। क्योकि भारतीय के घरो मे अभी भी लगभग पच्चीस हजार के करीब टन सोना पड़ा हुआ है। जो दुनिया का सबसे बड़ा घरेलु भंडार है तथा विश्व मेे कुल सोने का लगभग 14 प्रतिशत है। इस सोने की कीमत लगभग 2.4 ट्रिलियन डाॅलर है। यह वित्त वर्ष 2026 मे भारत के नोमिनल जीडीपी का 56 प्रतिशत और कुल बैंक क्रेडिट का 55 प्रतिशत जीडीपी से भी ज्यादा है। भारतीय के घरों मे दुनिया के शीर्ष 10 केन्द्रीय बैंकों के संयुक्त भंडार से भी ज्यादा सोना है। वही भारतीय रिजर्व बैंक के पास दिसंबर 2024 तक 876.18 टन सोना था। यह कहना है युबीएस की मुख्य अर्थशास्त्री तनवी गुप्ता जैन का। उन्होने यह भी कहा कि अगर इस सोने को घरो एवं लाॅकर मे रखने की बजाय वित्तीय रूप दिया जाए तो यह भारत जैसे देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे सकता है। भारतीयो का ज्यादातर सोना लाॅकर्स एवं घरो मे पड़ा है। जो आर्थिक विकास मे ज्यादा योगदान नही दे पा रहा है। इसी के चलते देश को इसका फायदा जो मिलना चाहिए था, नहीं मिल पा रहा है। घरों एवं लाॅकर्स मे पड़े सोने से अर्थ व्यवस्था आगे नहीं बढ़ती है। जबकि इक्विटी सीधे कंपनियों को फंड करती है। देश आगे बढ़ता है। सोना स्थिर लेकिन मध्यम रिटर्न देता है।
सुत्रो के अनुसार बढते भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी शटडाउन, केन्द्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी करना तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों मे कटौती की उम्मीदो के चलते सोने-चांदी सहित धातुओं मे तेजी बनी हुई है। भारत मे 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 22 हजार के लगभग है। वही पाकिस्तान मे पाकिस्तानी मुद्रा मे 10 ग्राम सोने का भाव 4 लाख 17 हजार के लगभग है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nearly 25,000 tons of gold is lying in Indian homes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nearly, 25, 000 tons, gold, indian homes, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved