• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्रकार पर जानलेवा हमला : आरोपी खुलेआम, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप; पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Murderous attack on journalist : Accused openly, police accused of complicity, victim appeals to Chief Minister - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिले के बिजौलिया कस्बे में एक स्थानीय पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और लूटी गई संपत्ति बरामद नहीं होने से पीड़ित और उसका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार, बिजौलिया निवासी पत्रकार श्याम विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे उसके घर के बाहर चार आरोपियों ने रास्ता रोककर उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान करीब 30 ग्राम सोने की चेन और 11 हजार रुपए नकद छीन लिए गए। इस संबंध में बिजौलिया थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। घटना के 9 दिन बाद भी पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। पुलिस ने नामजद आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ कालू अहीर और हेमंत जांगिड (निवासी कोटा) को हिरासत में लिया है, लेकिन अन्य आरोपी योगेश अहीर सहित एक व्यक्ति अब भी फरार हैं। पीड़ित का आरोप है कि ये आरोपी पुलिस की मिलीभगत से खुलेआम घूम रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि 8 अप्रैल को रोडवेज बस स्टैंड पर आरोपियों ने एक लाल रंग की काले शीशों वाली कार में आकर उसकी रेकी की और जान से मारने की धमकियां दीं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विजयवर्गीय ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से ना तो लूटी गई संपत्ति बरामद की गई और ना ही उन्हें रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज, लाठी सहित अन्य साक्ष्य देने के बावजूद पुलिस द्वारा बिना नंबर की कार, सोने की चेन और नकदी की बरामदगी नहीं की गई है।
ज्ञापन में नगर पालिका के एक संविदा कर्मचारी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी से करवाने, संबंधित कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई करने, शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
गौरतलब है कि बिजौलिया थाना क्षेत्र में बजरी और अवैध खनन माफियाओं का लंबे समय से प्रभाव रहा है। पीड़ित पत्रकार द्वारा इन गतिविधियों के खिलाफ खबरें प्रकाशित करने के बाद उसे धमकियां मिल रही थीं। आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते ही यह हमला हुआ।
वहीं, बिजौलिया थाना अधिकारी स्वागत पाडिया ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर योगेश अहीर की मौके पर मौजूदगी की पुष्टि नहीं होती, इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस टीमें भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Murderous attack on journalist : Accused openly, police accused of complicity, victim appeals to Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: murderous attack, journalist, accused openly, police accused, complicity, victim appeals, chief minister, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved