• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के 35 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

More than 35 Congress representatives from Jahazpur assembly constituency joined BJP - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी नीतियों और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से प्रभावित होकर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार सशक्त हो रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़े 35 से अधिक प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने सभी जनप्रतिनिधियों का पार्टी दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र से सरपंच भैरूलाल गुर्जर, प्रेमशंकर गुर्जर, उदयलाल गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, सीताराम गुर्जर, जमनालाल गुर्जर सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी नवागंतुक सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि वे पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनसेवा को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी जनप्रतिनिधि मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश गर्ग, विक्रम सिंह गुर्जर, एसके शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than 35 Congress representatives from Jahazpur assembly constituency joined BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, rajasthan, bjp, congress, jahazpur, gopichand meena, narendra modi, political shift, joining ceremony, public representatives, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved