• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक कोठारी ने 100 फीट सड़क निर्माण कार्य का मौका मुआयना किया

MLA Kothari inspected the construction of a 100-foot road. - Bhilwara News in Hindi

निर्माण कार्य में गति लाने के दिए निर्देश, वृक्षों और विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग त्वरित कराए भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी ने शनिवार सुबह पुलिस लाइन स्थित संतोषी माता मंदिर में माता के दर्शन कर मेवाड़ मिल पुलिया से पांडु नाले तक प्रस्तावित 100 फीट सड़क के निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं के समाधान हेतु मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने नगर विकास न्यास और विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्य में त्वरित गति लाने के निर्देश दिए।विधायक कोठारी ने पुलिस लाइन से लेकर पांडु नाले तक के क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए ताकि यातायात सुगम हो सके और रेलवे ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव कम हो। विधायक कोठारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 11 केवी और 33 केवी की विद्युत लाइनों को सड़क की परिधि से बाहर साइड में तुरंत शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सड़क के मध्य में आने वाले वृक्षों को 100 फीट चौड़ाई छोड़कर स्थानांतरित करने तथा सरकार की मंशा के अनुरूप सड़क किनारे सघन वृक्षारोपण किया जाए।न्यास अधिकारियों ने विधायक को बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य ₹467.55 लाख की लागत से किया जा रहा है। विद्युत लाइन शिफ्टिंग, नाला व चारदीवारी निर्माण, और वृक्ष शिफ्टिंग सहित सड़क के टेंडर जारी हो चुके हैं और निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।मौका मुआयना के दौरान विधायक कोठारी ने पुलिस लाइन परिसर, संतोषी माता मंदिर प्रांगण और पांडु के नाले तक आने वाली बाधाओं के त्वरित समाधान पर चर्चा की और कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। विधायक कोठारी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस सड़क के निर्माण से ओवरब्रिज पर यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम बनेगा। स्मरण रहे की 5 सितंबर 2025 को इस परियोजना का शिलान्यास सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आथित्य, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु एवं विधायक अशोक कोठारी के आथित्य में हुआ था।इस मौके पर विधायक कोठारी के साथ नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड, पर्यावरणविद प्रकाश छाबड़ा, समाज सेवी देवी लाल गुर्जर व कांति लाल जैन सहित पटरी पार कॉलोनीवासियों में गोवर्धन सिंह कटार जिला संयोजक कच्ची बस्ती, एडवोकेट तेजेंद्र सिंह शक्तावत, एडवोकेट हंसराज , मधुबाला यादव, गोपाल पांचाल के अलावा बाबूलाल टाक, एडवोकेट अर्पित कोठारी, सुंदरलाल बंबोडा, विवेक निमावत , राजकुमार ईनाणी, संजय राठी, कमल कोठारी, दिलीप सोनी, दिनेश सुथार, करण सिंह सहित अनेक पटरी पार क्षेत्र की कालोनियों के नागरिक मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Kothari inspected the construction of a 100-foot road.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mla kothari, inspected, construction, 100-foot road, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved