भरक ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का किया अभिनंदन, लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन कर किया वितरण
दीपोत्सव पर गौ माता के पूजन के साथ स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को अपनाने का दिया संदेश
भीलवाड़ा। राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव के अवसर पर ‘एक दीया गौ माता के नाम’ अभियान को लेकर शहर में जनजागरण किया जा रहा है। इसी क्रम में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने अपने कार्यालय में भरक ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का सद् साहित्य भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक कोठारी ने श्री लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन कर उपस्थित सभी नागरिकों को वितरित किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विधायक कोठारी ने अयोध्या धाम से श्री रामलला के पावन संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि दीपोत्सव का पर्व केवल दीप प्रज्वलित करने का ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और सनातन मूल्यों के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का अवसर भी है। राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के माध्यम से सभी नागरिकों से आग्रह है कि इस दीपावली पर गौ माता का पूजन कर उनके सम्मान में ‘एक दीया गौ माता के नाम’ अवश्य प्रज्वलित करें।
उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा और स्वदेशी की भावना मजबूत होगी। मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्रत्येक परिवार पर बना रहे तथा सभी के शुभ संकल्प पूर्ण हों, यही मंगलकामना है।
विधायक कोठारी ने कहा कि जगत में दो नाम सबसे सुंदर हैं, चाहे कृष्ण कहो या राम। गौ माता एवं श्री नंदी बाबा ठाकुरजी को अत्यंत प्रिय हैं। गौ माता की सेवा, रक्षा और सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। प्रत्येक परिवार को गौ सेवा के संकल्प के साथ दीपोत्सव मनाना चाहिए।
इस अवसर पर विचार परिवार के रविंद्र जाजू, कैलाश सोमानी, भाजपा नेता भगवान सिंह चौहान, सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर वी.पी. सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र पाल सिंह सुरास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी हुआ पाठे का विमोचन एवं वितरण
विधायक कार्यालय प्रभारी बाबू लाल टाक ने राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों के सानिध्य में श्री लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन एवं वितरण भी किया गया।
अभियान के जिला समन्वयक सुनील जागेटिया ने बताया कि परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज, महामंडलेश्वर बाबू गिरी जी महाराज, विधायक अशोक कुमार कोठारी, जिला संत श्री लाल जी महाराज, संभाग प्रभारी नंदलाल साहू एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली के सानिध्य में तहत श्री लक्ष्मी पूजन पाठे वितरित किए जा रहे हैं।
इसी के अंतर्गत आज खड़ेश्वर धाम पर बापू तेज सिंह पुरावत के सानिध्य में गजराज सिंह , मोडु राम गायक, खेमाराम देवासी, किशन सिंह, रामेश्वर दास, राकेश गोस्वामी की मौजूदगी में लक्ष्मी पाठा का वितरण किया गया। हाथी भाटा आश्रम में महंत संत दास जी महाराज के सानिध्य में लक्ष्मी पूजन के पाठे का वितरण किया गया। रिकोक्षेत्र तृतीय फेज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पुजारी मुरारी पांडे के सानिध्य में मीडिया प्रभारी गोविंद पुरोहित, श्यामलाल ,जमुना दास, कालू लाल, कृष्ण गोपाल दवे, कृष्ण कुमार, कृष्ण गोपाल, धोलू राम, सांवरमल, राजेश, कमला, रेखा, लीलाराम, व भूराराम की मौजूदगी में लक्ष्मी पाठा वितरण किया गया। आजाद नगर स्थित सगस जी महाराज के स्थान पर पार्षद प्रतिनिधि बादल सिंह के नेतृत्व में ओमप्रकाश जाट, दीपेंद्र सिंह, पराक्रम सिंह, शेर सिंह, सूरज जाट, विनोद जाट, बद्रीलाल, अंकित शर्मा, सोनू सोनी, किशन लाल ने श्रद्धालुओं को लक्ष्मी पाठा वितरित कर इस दिवाली एक दीप गौ माता के नाम पर प्रज्वलित करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के माध्यम से सभी नागरिकों से अपील की गई कि इस दीपावली पर अपने घरों में गौ माता के सम्मान में एक दीपक अवश्य प्रज्वलित करें तथा गौ सेवा, गौ संरक्षण, स्वदेशी और सामाजिक सहभागिता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, वाराणसी में गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी और की पूजा
कुमार सानू गाने से पहले अपनाते हैं खास ट्रिक, बताया कैसे सीखते हैं हर भाषा का उच्चारण
मां श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही खुशी के कमरे में भागी थीं जान्हवी कपूर, एक्ट्रेस ने सुनाया दर्दनाक पल
कुमामोटो मास्टर्स: लक्ष्य सेन खिताब जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ तस्वीरें वायरल करने का आरोप, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा
जब रिकॉर्डिंग में टूटी चप्पल पहनकर पहुंचे थे चित्रगुप्त, लता मंगेशकर से जुड़ा है दिलचस्प किस्सा
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
अंडर-19 एशिया कप के हीरो मनाल चौहान के घर जश्न का माहौल, पिता और चाचा ने कहा- बेटे ने नाम रोशन किया
15 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा
14 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में रहेगा दिशाशूल, दोपहर 2:58 बजे से शाम 4:46 बजे तक रहेगा अमृतकाल
काशी में गूंजा ‘बम बम’ का जयकारा! गणेश आचार्य ने नमो घाट पर ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडम’ के महादेव भक्ति गीत का किया भव्य अनावरण
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा सिंह ने बताया कि कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
'जॉन डो' से ड्रीम डेब्यू कर भावुक हुईं सृष्टि सिंह, एक्ट्रेस बोलीं- यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा
छठ पूजा के उषा अर्घ्य के लिए दिल्ली मेट्रो का विशेष इंतजाम : सोमवार सुबह 6 बजे की बजाय 4:30 बजे से शुरू होंगी सेवाएं

भाजपा ने 209 उम्मीदवारों की सूची को बताया मनगढ़ंत और निराधार, कहा-चयन प्रक्रिया नहीं हुई शुरू

बंगाल: पानीहाटी में झड़प के बाद बीजेपी कार्यकर्ता की मौत, इलाके में अशांति फैली
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी
अपेक्षा पोरवाल ने जेलर-2 में रजनीकांत के साथ अपने अनुभव को बताया सपने के सच होने जैसा
चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की जमकर तारीफ, बोलीं-वो सबको बेस्ट दिखाते हैं
'जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो', बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य
बाल दिवस विशेष : शोहरत से पहले की यादें: बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारों की बचपन की अनदेखी झलकियां
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 16/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope