• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली बिल में सिक्योरिटी अंतर राशि की वसूली के विरोध में दिया ज्ञापन

Memorandum submitted to protest the collection of security difference in electricity bills - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। उपभोक्ता कल्याण समिति, राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंप कर उपभोक्ताओं के बिजली बिल में सिक्योरिटी राशि के अंतर की वसूली के विरोध में अपना रोष व्यक्त किया।

समिति का कहना था कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं से 2 हजार से लेकर 20 हजार तक की सिक्योरिटी अंतर राशि बिल में जोड़ कर वसूली कर रहा है। राशि जमा नहीं करवाने की स्थिति में नोटिस भेज कर कनेक्शन काटने की धमकी दे रहा है जो कि सर्वथा अनुचित है। समिति का तर्क था कि जब बिलों में जारी लोड अथवा खर्च की गई विद्युत यूनिट की दरों में कोई बढ़ोत्तरी या बदलाव नहीं हुआ है तो फिर उपभोक्ताओं की विभाग में जमा सिक्योरिटी राशि का अंतर उनसे अब क्यों वसूला जा रहा है।
समिति के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने बताया कि ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू, युवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल पारीक, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सरगरा, प्रदेश सचिव कय्यूम मोहम्मद, एडवोकेट रतनलाल चन्देल व एडवोकेट ओमप्रकाश तेली मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Memorandum submitted to protest the collection of security difference in electricity bills
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: memorandum submitted, protest, collection, security difference, electricity bills, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved