• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महावीर इंटरनेशनल मीरा केंद्र ने संकल्प के साथ मनाया नववर्ष व संक्रांति पर्व

Mahavir International Meera Center Celebrates New Year and Makar Sankranti with a Pledge - Bhilwara News in Hindi

​भीलवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल मीरा केंद्र द्वारा नववर्ष एवं मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष बोर्ड मीटिंग एवं उत्सव का आयोजन जैन दिगंबर स्वाध्याय भवन में हर्षोल्लास के साथ किया गया।

यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना के नेतृत्व, गवर्नर काउंसलिंग सदस्या मंजू खटवड़ के सानिध्य एवं मीरा अध्यक्ष विमला रांका की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सचिव सुमन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी के महत्व पर चर्चा करते हुए जीव-रक्षा का संदेश दिया गया। इस दौरान सभी उपस्थित सदस्याओं ने 'चाइनीज धागे' का उपयोग न करने का सामूहिक संकल्प लिया। संस्था ने निर्णय लिया कि भविष्य में विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों को चाइनीज मांझे से आकाश में उड़ने वाले पक्षियों, राहगीरों और जीव-जंतुओं को होने वाले प्राणघातक नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और संक्रांति पर्व पर सेवा कार्य करने का प्रण लिया। इस अवसर पर मनोरंजन हेतु अंताक्षरी और विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पुष्पा मेहता, संतोष सिंघवी, शीला जैन, अर्चना सोनी, निशा सोनी, उषा डोसी, लीला राठी, रजनी जैन, संतोष जागेटिया और अनीता आर्य सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahavir International Meera Center Celebrates New Year and Makar Sankranti with a Pledge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahavir international, meera center, celebrates, new year, makar sankranti, pledge, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved