• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भगवान बलराम रस्साकशी प्रतियोगिता सुवाणा के अखाड़े में आरजिया और आटूण ने जमाई धाक, विजेताओं को 1 लाख का इनाम

Lord Balaram Tug of War Competition: Arjiya and Aatun dominate Suwana arena, winners receive a prize of 1 lakh rupees. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में समरसता का भाव जगाने और युवाओं को नशे से दूर कर देशभक्ति के मार्ग पर प्रशस्त करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान द्वारा आयोजित श्भगवान श्री बलराम रस्साकशी प्रतियोगिता का आगाज सुवाणा में धूमधाम से हुआ। श्री मातेश्वरी गौ सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला परिसर में दूधिया रोशनी के बीच शुरू हुए इस रोमांचक आयोजन में पहले ही दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त जोर-आजमाइश देखने को मिली। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हथीभाटा आश्रम के महंत श्री संत दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती बाल विद्या मंदिर पांसल की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा से हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफियों का अनावरण किया। मैच की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के उल्लास से भर उठा। मैदान का हाल आरजिया और आटूण का रहा बोलबाला
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश चरम पर था। पहले मैच में आरजिया की टीम ने शानदार समन्वय दिखाते हुए बड़ा महुआ को शिकस्त दी। आटूण ने एकतरफा मुकाबले में गठीला खेड़ा को करारी मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।बिलिया कला ने स्वरूपगंज को हराया, वहीं कान्दा और बरड़ोद के बीच हुए कांटे के मुकाबले में बरड़ोद ने बाजी मारी।कोचरिया और डुडिया टीम के समय पर नहीं पहुंचने के कारण मालोला और देवली को वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया।
1.72 लाख के नकद इनामों की होगी बौछार
प्रतियोगिता के संयोजक और भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामपाल चैधरी पांसल ने बताया कि पंचायत समिति स्तर पर हो रहे इन रात्रि कालीन मुकाबलों में जीतने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे, प्रथम पुरस्कार 1,00,000 नकद द्वितीय पुरस्कार 51,000 नकद तृतीय पुरस्कार 21,000 नकद दिया जाएगा, चैधरी का कहना है कि उनका लक्ष्य युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़कर एक नशामुक्त भारत और समृद्ध ग्रामीण संस्कृति का निर्माण करना है।
इस प्रतियोगिता में 479 टीमों के करीब 4790 खिलाड़ियों का शामिल होना ही इसकी सफलता का प्रमाण है। उद्घाटन समारोह में शंकर लाल माली,विनोद मेलाना,गोपी सारस्वत,सूरज भड़ाना, लादू लाल जाट, डॉ केडी गाडरी,ओम प्रकाश शर्मा,सत्यनारायण पारीक,कैलाश मूंदड़ा,दुर्गा लाल जाट, नेहपाल सिंह,सज्जन सुथार,प्रकाश चपलोत जैन,सुरेंद्र सिंह,विकास शर्मा,सुरेश वैष्णव,भगवान लाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lord Balaram Tug of War Competition: Arjiya and Aatun dominate Suwana arena, winners receive a prize of 1 lakh rupees.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lord balaram, tug, war competition, arjiya and aatun, dominate, suwana, arena, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved