• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. एस.आर. रंगनाथन की जयंती पर पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया

Librarian Day celebrated on Dr. S.R. Ranganathans birth anniversary - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ.एस. आर.रंगनाथन की जयंती को राज्य पुस्तकालय में जिला शिक्षा अधिकारी मनोज आर्य एवं सुरजीत सिंह के सानिध्य में पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया। कार्यक्रम में राज्य पुस्तकालयाध्यक्ष देवी लाल जाट ने पुस्तकालय विज्ञान के पाँच सिध्दांतो को विस्तार से समझाते हुए बताया कि पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती ,इनको पढ़ने से सोचने की शक्ति का विस्तार होता हैं। अतिथि मनोज आर्य ने पुस्तकों का सभी कालों में महत्वपूर्ण योगदान के बारे बताते हुए कहा कि हमे पुस्तक प्रेमी होना चाहिए। सुरजीत सिंह ने अनेक उदाहरणों द्वारा पुस्तकों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि सदैव अच्छा साहित्य पढ़ना चाहिए इससे अपना जीवन सफल होता हैं। एसोसिएट प्रोफेसर मूलचंद बोहरा ने छात्र अध्यापकों को आनंददायक एवं वार्तालाप तरीके से साहित्य का महत्व प्रतिपादित किया ।एसोसियेट प्रोफेसर गणेश सदारंगानी ने अपने अनुभवों को सुनाकर किताबों के महत्व के बारे में बताया, एसोसिएट प्रोफेसर चन्द्रेश सिहाग ने प्रेरणास्पद संदर्भ के माध्यम से पुस्तकों का महत्व सिद्ध किया। कार्यक्रम में डॉ .रंगनाथन का पेंटिंग से चित्र बनाने के लिए भुवनेश्वरी राजोरिया को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान परिवार के नागेन्द्र दत्त ,विनोद जांदू ,विनोद कुमार ,बीएस बरार आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राज्य पुस्तकालयाध्यक्ष देवी लाल जाट ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Librarian Day celebrated on Dr. S.R. Ranganathans birth anniversary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, dr s r ranganathan, librarian day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved