• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया सामूहिक उद्यापन के साथ बछ बारस का पर्व

Kashipuri Lawyer Colony Maheshwari Womens Organization celebrated Bachh Baras festival with collective Udyaapan - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा बछ बारस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर, महिलाओं ने सामूहिक उद्यापन के साथ गाय और बछड़े की पूजा की, और अपने पुत्रों की लंबी आयु और कल्याण की कामना की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने और गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने का संकल्प लिया। सामुहिक रूप से 17 महिलाओं का उद्यापन दिया गया जिसमें 225 महिलाओं ने स्नेह भोज किया। अध्यक्ष शीला जागेटिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, सचिव भारती बाहेती, नगर अध्यक्ष सुमन सोनी, सचिव सोनल महेश्वरी को ऊपरना व माला पहना कर स्वागत किया गया। सचिव चंद्रकांता बाहेती ने बताया कि सभी महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी ने ढोल पर घूमर नृत्य कर सभी ने बहुत आनंद और उत्साह से भाग लिया। आयोजन मे पुष्पा ईनाणी, संध्या नवाल, मंजू सोनी, गायत्री बिरला, मनोरमा कोठारी, ज्योति बांगड़ा, शशी मूंदडा, कल्पना सोनी, मंजु भंडारी, शारदा न्याती, पार्वती काबरा, सुनीता सामरिया सहित कई सदस्याओं का सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kashipuri Lawyer Colony Maheshwari Womens Organization celebrated Bachh Baras festival with collective Udyaapan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, maheshwari womens organization, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved