• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्रकार ने खुद की जांच की मांग उठाई, संविदा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

Journalist Demands Investigation into His Own Conduct, Levels Serious Allegations Against Contractual Staff - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। बिजौलिया कस्बे में हाल ही में एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में संबंधित पत्रकार ने स्वयं अपने खिलाफ भी जांच की मांग कर पारदर्शिता का संदेश दिया है। स्थानीय पत्रकार श्याम विजयवर्गीय ने उपखंड अधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए न केवल संविदा कर्मियों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की, बल्कि अपने ऊपर लगे सभी आरोपों की भी जांच कराने की बात कही है। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि जानलेवा हमले के बाद नगर पालिका के संविदा कर्मचारियों ने अपने एक साथी को बचाने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से उनके खिलाफ ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसमें पत्रकारिता की आड़ में स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक प्रतिबंध, डस्टबिन व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगाए गए, जिन्हें उन्होंने पूरी तरह निराधार बताया है।
विजयवर्गीय ने पिछले डेढ़ वर्षों में प्रकाशित अपनी खबरों और कथित घटनाओं की सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन पर लगाए गए अतिक्रमण के आरोपों की भी जांच कर यह बताया जाए कि उन्होंने किन स्थानों पर अतिक्रमण किया है।
उन्होंने कर्मचारियों पर यह आरोप भी लगाया कि उनके खिलाफ दबाव बनाकर निजी दस्तावेज हासिल करने के आरोप लगाए गए हैं। इस संदर्भ में उन्होंने पिछले 15 वर्षों में अपने एवं अपने परिवार द्वारा विभिन्न विभागों से प्राप्त सूचनाओं की जांच कर प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की मांग की है।
पत्रकार ने 22 मार्च की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि नगर की समस्याओं—जैसे कचरा प्रबंधन, दुकानों के किराया निर्धारण में अनियमितता और निर्माण कार्यों की निगरानी के नाम पर लोगों को परेशान किए जाने—की जानकारी देने पर उन्हें कार्यालय बुलाकर दुर्व्यवहार किया गया, बातचीत का गुप्त वीडियो बनाया गया और धमकाया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद रंजिश के चलते 1 अप्रैल को योगेश अहीर व साथियों ने उनके घर के बाहर हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला किया। इस संबंध में बिजौलिया थाने में मामला दर्ज है, लेकिन मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ संविदा कर्मी शिकायत लेकर आने वाले लोगों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर दबाव बनाने का कार्य करते हैं। साथ ही, संबंधित व्यक्ति द्वारा भूखंड पट्टों एवं रसीदों में की गई कार्यवाही की जांच और फॉरेंसिक जांच की भी मांग की गई है।
विजयवर्गीय ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका में प्रभावशाली परिवारों से जुड़े संविदा कर्मियों ने स्वयं अतिक्रमण कर रखा है तथा एक ही परिवार के कई सदस्यों की नियुक्ति कर आमजन में भय का माहौल बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि इसी कारण वार्ड सभाओं में जनसहभागिता 5 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पा रही है।इस पूरे मामले में उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Journalist Demands Investigation into His Own Conduct, Levels Serious Allegations Against Contractual Staff
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: journalist demands, investigation, levels serious, allegations, against, contractual staff, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved