• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा पदाधिकारियों ने सोजत एवं ताल में किये साध्वियों के दर्शन

Jain Conference Mahila Branch officials visited Sadhvis in Sojat and Tal - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । श्रीअखिल भारतीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान महिला शाखा की अध्यक्ष नीता बाबेल एवं अन्य पदाधिकारियों ने गुरू दर्शन यात्रा के तहत सोजत एवं ताल पहुंच कर वहां विराजित साध्वीवृन्द मैनाकंवरजी म.सा.प्रीतिसुधाजी म.सा., जयमालाजी म.सा. आदि ठाणा के दर्शन कर उनसे धर्मचर्चा की। इस दौरान जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाड़जी मेहता,प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं भीलवाड़ा की पूर्व नगर परिषद सभापति मंजू पोखरना,अहिंसा भवन शास्त्रीनगर महिलामण्डल की संरक्षिका मंजु बाफना,निलिष्का चपलोत भी शामिल थी। महिला पदाधिकारियों ने इस दौरान उनसे भीलवाड़ा में शीघ्र आगमन की भावपूर्ण विनती की। प्रान्तीय अध्यक्ष बाबेल एवं अन्य पदाधिकारियों ने भीलवाड़ा अहिंसा भवन में सफल चातुर्मास के बाद विहार यात्रा के तहत सोजत में ही प्रवास कर रहे साध्वी उमराव कंवरजी म.सा., दिव्य ज्योति, डॉ. श्रीप्रीतिसुधाजी म.सा., श्रीमधुसुधाजी म.सा., श्रीसंयमसुधाजी म.सा. आदि ठाणा के भी दर्शन कर धर्मलाभ पाया।
इस दौरान सोजत में जैन कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष प्रवीण बोहरा भी मौजूद थे। बाद में पदाधिकारियों ने ताल पहुंच वहां प्रवासरत महासाध्वी जयमालाजी म.सा.आदि ठाणा के भी दर्शन किए एवं बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए धार्मिक पाठशालाओं के संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में चर्चा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jain Conference Mahila Branch officials visited Sadhvis in Sojat and Tal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jain conference, mahila branch, officials visited, sadhvis, in sojat and tal, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved