• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उद्योगपति रामपाल सोनी मूक बधिर विद्यालय के अध्यक्ष चुने गये

Industrialist Rampal Soni elected as the President of the Deaf and Dumb School - Bhilwara News in Hindi

उद्योगपति डॉ. एस.एन. मोदानी होंगें कार्यकारी अध्यक्ष

भीलवाड़ा। बधिर बाल कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष पद पर उद्योगपति एवं संगम ग्रुप इण्डिया लि.के चैयरमेन रामपाल सोनी सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिए चुने गये।इसके अतिरिक्त कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर उद्योगपति डॉ. एस.एन. मोदानी चुने गये।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामपाल सोनी ने कहा कि संस्था ने अपने 40 वर्षो में कार्य काल में तेजी से विस्तार किया है। चार छात्रों के साथ पूर्व मंत्री रामप्रशाद लढ़ा ने बधिर बाल कल्याण विकास समिति की स्थापना की गई थी।इसके साथ ही विद्यालय में कई दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करते हुए होस्टल सुविधाऐं जुटाई गई।
सोनी ने कहा कि सस्था से जुड़ते हुए अनेक लागों ने समय समय पर इसके विस्तार में अपना योगदान दिया है। उन्होने बताया कि आज विद्यालय में 150 से अधिक छात्र-छात्राएं होस्टल सुविधा के साथ अध्यन कर रहे है। उन्होन बताया की यहां पढऩे वाले छात्रों को रोजगार से जोडऩे वाले पाठयक्रम चलाये जा रहे है। सोनी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर दिव्यांग बच्चों की शिक्षण संस्थान में भीलवाड़ा के बधिर बाल कल्याण विकास समिति का प्रमुख स्थान रखता है।
सोनी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए संस्था की और से हर सम्भव प्रयास किये जाऐगेंं इस पर होने वाले कितना ही बड़ी राशि खर्च करनी पड़ेगी वह खर्च किये जाने में कोई बाधा नहीं आऐगी। उन्होने पढ़ाई के साथ दिव्यांग बच्चों के लिए खेल मेदान विकसीत किये जाने पर जोर दिया।
यहां कुंवाडा रोड पर स्थित मूक बधिर विद्यालय के सभागार में रविवार को वर्ष 2024 -26 के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई।समिति की कार्यकारणी के सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए उद्योगपति रामपाल सोनी का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से दुबारा तीन वर्ष के लिए चुन लिये गये। संस्था के संरक्षकगण के पद पर उद्योगपति एवं भीलवाड़ा ग्रुप के चेयरमेन एल.एन. झुनझुनवाला तथा उद्योगपति एम.पी.मानसिंहका को बनाया गया।
संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर उद्योगपति अरुण कुमार चूड़ीवाल बी.एम.शर्मा जिंदल ग्रुप के राजेन्द्र गौड़,हिन्दुस्तान जिंक के अतिरिक्त विनोद मानसिंहका एवं उद्योगपति अनिल लढा चुने गये। संस्था के उपाध्यक्ष के पद पर शिक्षाविद् वी. के. वैद्य साहब इंजनियर शम्भु लाल जोशी संस्था के सचिव पद पर बी.सी.लोगड कोषाध्यक्ष के पद पर मेवाड़चेम्बर के मानद् सचिव आर. के. जैन एवं प्रचार मंंत्री के पद पर महेन्द्र ओरडिय़ा चुने गये।
संस्था के विधि सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता धीसालाल जैन,तकनीकी सलाहकार सत्यनारायण जोशी,डॉ.एम.एल शर्मा,डॉ. ओ.पी. शर्मा तथा ई. एम.शेख चुने गये। कार्यकारीणी सदस्य सुनील धारीवाल, उद्योगपति दिनेश नौलखा,श्रीमति किरण लढ़ा मोहनलाल खटोड,एन. के. मेहता,डॉ. एस. के. चतुर, किशलाल मानसिंहका, शांतिलाल मूदड़ा केदार लढ़ा,सिस्टर संताना,दिलिप टोंग्या, गायत्री मूंदड़ा,श्रीमति साधना टांक श्रीमान रोहित जैन, श्रीमति कविता चौधरी,विनोद जैन (शाह)तथा सत्यनारायण जोशी चुने गये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Industrialist Rampal Soni elected as the President of the Deaf and Dumb School
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: industrialist, rampal soni, elected, president, deaf and dumb, school, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved