• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोटा अनाज उत्पादन कर बढ़ाये आमदनी -डॉ. यादव

Increase income by producing coarse grains - Dr. Yadav - Bhilwara News in Hindi

भीलवाडा । कृषि विज्ञान केन्द्र, में मोटा अनाज उत्पादन तकनीकी विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.एम. यादव ने मोटे अनाज को सुपर फूड बताते हुए ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी एवं कुट्टु उत्पादन की तकनीकी जानकारी देते हुए मोटा अनाज उत्पादन द्वारा आमदनी बढ़ाने की आवश्यकता प्रतिपादित की। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। प्रोफेसर शस्य विज्ञान डॉ. के.सी. नागर, ने बताया कि मोटे अनाज में पोषक तत्त्व अधिक मात्रा में होते है तथा मोटे अनाज के उत्पादन में कम पानी की आवश्यकता होती है। डॉ. नागर ने मोटे अनाज के उत्पादन हेतु उन्नत शस्य क्रियाएँ, खरपतवार प्रबन्धन, निराई-गुड़ाई, प्रमुख रोग एवं रोकथाम के साथ ही मोटे अनाज के सुरक्षित भण्ड़ार हेतु टिप्स दिए। वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता प्रकाश कुमावत ने मोटे अनाज के मूल्य संवर्धन द्वारा आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के साथ ही मोटे अनाज को दैनिक आहार में शामिल करने पर जोर दिया। सहायक कृषि अधिकारी नन्द लाल सेन ने किसानों का पंजीयन किया तथा केन्द्र पर स्थापित मोटे अनाज कैफेटेरिया के रेखांकन की तकनीक बताई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि कैलेंडर वितरित किए गए। प्रशिक्षण में 30 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Increase income by producing coarse grains - Dr. Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: increase income, by producing, coarse grains, dr yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved