|
भीलवाड़ा। स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इण्डियन क्लासिकल म्यूजिक एण्ड कल्चरल एमंगस्ट यूथ) और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित वर्कशॉप डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम के पांचवें दिन मणिपुरी नृत्यांगना ककंणा सिंह ने अपने नृत्य कौशल से दर्शकों का दिल जीत लिया। बरड़ोद के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय और रा.उ.मा.वि. में हुई दो प्रस्तुतियों में ककंणा सिंह ने शिव तांडव से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उन्होंने लास्य और तांडव की विभिन्नता को दर्शाते हुए कहा कि लास्य पार्वती और तांडव शिव द्वारा प्रदर्शित किया जाने वाला नृत्य है, जो स्त्री और पुरुष के ऊर्जा संतुलन का प्रतीक है।
इसके बाद, ककंणा सिंह ने बाल कृष्ण और माखन चोरी की लीलाओं को जीवन्त कर दिखाया। यशोदा और कृष्ण के बीच वात्सल्य रस में बंधे प्रेम की भावपूर्ण प्रस्तुति ने छात्र-छात्राओं को गहराई से प्रभावित किया। कृष्ण की बाल लीलाओं की इस सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को उस दिव्यता की अनुभूति कराई, जिसमें वात्सल्य रस अपनी पूर्णता में प्रकट होता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने ककंणा सिंह और स्पिक मैके का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर अन्नु प्रजापत ने जानकारी दी कि ककंणा सिंह की अगली प्रस्तुति 28 सितंबर 2024 को माण्डल के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय और रा.उ.मा.वि. माण्डल में आयोजित की जाएगी।
ककंणा सिंह की यह प्रस्तुति भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा और भगवान कृष्ण की लीलाओं को कला के माध्यम से जीवंत करने का सजीव उदाहरण थी, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
लॉर्ड्स टेस्ट : इंग्लैंड ने 22 रनों से जीता मैच, सीरीज में बनाई 2-1 से बढ़त
मैराथन धावक फौजा सिंह का निधन, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जताया शोक
लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर भारतीय फैंस निराश, कहा- 'जीता मैच टीम इंडिया हारी'
Daily Horoscope