• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वस्थ किशोरी सशक्त समाज, माहवारी स्वच्छता पोषण एनिमिया पर जागरूकता कार्यक्रम

Healthy Adolescents, Empowered Society, Menstrual Hygiene, Nutrition, and Anemia Awareness Program - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत श्री नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशन में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माण्डल, कस्तुरबां गांधी रा0उ0मा विद्यालय मेजा, रा0उ0मा विद्यालय सुरास में बालिकाओ के स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता के लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गंगा दाधीच केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र ने बताया की बालिकाओं को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित एवं पौष्टिक आहार व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बालिकाओ को माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन एनिमिया से बचाव, पौष्टिक आहार, आयरन एवं आवश्यक पोषक तत्वों की उपयोगिता तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के सबंध में जानकारी दी गई। बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त मा़त्रा में पानी पीने तथा हरी सब्जियों दालें फल एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थो को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अभियान के उद्धेश्य पर चर्चा करते हुए बालिकाओं को शिक्षा के महत्व व अपने आत्मविश्वास एवं सुरक्षित वातावरण के प्रति जागरूक किया गया साथ ही बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षित स्थिति में अपने अभिभावक, शिक्षक अथवा सम्बधित हेल्प लाईन से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विधिक परामर्शदाता सुमन खोईवाल, मनो सामाजिक परामर्शदाता सुनिता शर्मा, सामाजिक परामर्शदाता सीमा शर्मा द्वारा कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के साथ प्रश्नोत्तरी एवं सवांदात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पौषण सम्बधित जानकारी को रोचक तरीके से साझा किया गया। बालिकाओ ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य, पौषण एवं स्वच्छता से सम्बधित प्रश्नों के उत्तर देने वाली बालिकाओं को पारितोषिक दिये व सभी उपस्थित बालिकाओं को गुड व चने के पैकेट दिये गये।
कार्यक्रम के अंत में बालिकाओ को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित एवं पौष्टिक आहार लेने, स्वच्छता बनाये रखने के बारे में बताया गया।
प्रधानाचार्य विनीत कुमार शर्मा ने बताया की शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बनाने का संदेश दिया कि स्वस्थ, शिक्षित एवं जागरूक बालिका ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की आधार शिला है। बालिकाओ के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देकर‘‘ बेटी बचाओ बेटी पढाओ‘‘ के संकल्प को और मजबूत किया जा सकता है। इसी दौरान प्रधानाचार्य अनिता शर्मा, गोपाल विजयवर्गीय व स्टाफॅ ममता ओझा, चंदा तिवाड़ी तथा ग्राम साथिन मंजु धोबी, शांता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Healthy Adolescents, Empowered Society, Menstrual Hygiene, Nutrition, and Anemia Awareness Program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: healthy adolescents, empowered society, menstrual hygiene, nutrition, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved