• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर घर तिरंगा अभियान, देशभक्ति की उमंग के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में 108 मीटर लंबा झंडा सम्मिलित

Har Ghar Tiranga Abhiyan, grand Tiranga Yatra taken out with patriotic fervor, 108 meter long flag included in Tiranga Yatra - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ तिरंगे की शान, देश भक्ति के गीतों और उत्साह पूर्ण नारों के साथ भीलवाड़ा शहर की सड़कों पर यात्रा एक अनूठा देश भक्ति का संदेश बनकर गुंजा तिरंगा यात्रा में 108 मीटर एक लंबा झंडा सम्मिलित था। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच के तत्वाधान भीलवाड़ा शहर की तिरंगा यात्रा बुधवार साय राजेंद्र मार्ग स्कूल से निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत संधू एवं जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रभान सिंह ने किया इससे पूर्व चार दिशाओं से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से तिरंगा यात्रा भीलवाड़ा शहर के चार भाजपा मंडलों सुभाष मंडल ,शास्त्री मंडल ,गणेश मंडल ,प्रताप मंडल से चार दिशाओं से वाहन रेलियो से कार्यकर्ता राजेंद्र मार्ग विद्यालय पहुंचे तिरंगा रैली में युवा व मातृशक्ति ने भारत माता के जयकारे ,वंदे मातरम व देशभक्ति के गीतों के साथ वाहनों पर झंडा लगाकर हाथों में झंडे लहराते हुए धूम धड़ाके ढोल नगाड़े के साथ रैली निकाली। तिरंगा यात्रा जिला संयोजक महापौर राकेश पाठक ने बताया कि तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक, शहीदों के परिवार, स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संस्थाएं , नगर परिषद कर्मचारी,महिला संगठन, स्कूल छात्र-छात्राएं, नर्सिंग कर्मी, वरिष्ठ नागरिक, प्रोफेशनल्स, दो बैंड वादन, ढोल नगाड़े, डीजे, आदि सामाजिक रोचकता के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा राजेन्द्र मार्ग से प्रारंभ होकर संकट मोचन हनुमान मंदिर से होते हुए गोल प्याऊ चोराहे से नेताजी सुभाष मार्केट अप्सरा होटल सूचना केंद्र चोराहे से होते हुए पेच के बालाजी से पुन गोलप्याऊ चैराहा होते हुए रेलवे स्टेशन अंबेडकर सर्किल तक तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। जहां मां भारती की तस्वीर के आगे सभी ने भव्य आरती की इस अवसर पर भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नगर परिषद महापौर राकेश पाठक, उपमहापोर रामलाल योगी,भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, भीलवाड़ा शहर भाजपा के चारों मंडलों के अध्यक्ष ,भाजपा जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Har Ghar Tiranga Abhiyan, grand Tiranga Yatra taken out with patriotic fervor, 108 meter long flag included in Tiranga Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: har ghar tiranga abhiyan, tiranga yatra, भीलवाड़ा, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved