• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर घर तिरंगा अभियान : प्रधान डाकघर में लगाई विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी

Har Ghar Tiranga Abhiyan: Exhibition on the horrors of Partition in Head Post Office - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनलाल खटनावलिया व अधीक्षक डाकघर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से नवाचार करते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अधीक्षक डाकघर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि डाक मण्डल द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान” उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा हैं। इस के लिए जिले के समस्त डाकघरों में तिरंगा मात्र 25 रुपये में आसानी से उपलब्ध हैं ताकि सभी नागरिक अपने घरों, संस्थानों या प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लहरा सके। राष्ट्रीय ध्वज की लम्बाई 30 इंच और चैड़ाई 20 इंच हैं। उन्होंने बताया कि “हर घर तिरंगा अभियान” के सफल आयोजन एवं आमजन के प्रोत्साहन के लिए तिरंगा रेली का आयोजन किया गया। जिसका शहर के प्रमुख स्थानों पर आमजन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधान डाकघर में हर घर तिरंगा का सेल्फी पॉईंट बनाया गया है जहां आमजन सेल्फी ले सकते हैं। इसी कड़ी में प्रधान डाकघर में 10 अगस्त से 14 अगस्त तक विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का आयोजन डिजिटल मोड़ में प्रोजेक्टर के माध्यम से किया जा रहा हैं। जिसका उद्धेश्य आमजन को अवगत करना हैं कि आजादी कितने संघर्ष और कठिनता से प्राप्त हुई हैं ताकि प्रत्येक देशवासी में एकता और देश प्रेम की भावना बनी रहे। प्रदर्शनी का अवलोकन प्रधान डाकघर में काउन्टर पर आये ग्राहकों द्वारा पूरी जिज्ञासा के साथ किया जा रहा हैं। डाक सहायक निरंजना सोनी ने शुक्रवार को स्कूली छात्रों को पोस्ट ऑफिस की कार्यप्रणाली के साथ ही प्रदर्शनी का विस्तार से अवलोकन करवाया गया। अधीक्षक ने बताया कि अभी तक भीलवाड़ा मण्डल को 38200 तिरंगो की आपूर्ति की गई हैं, जिसे भीलवाड़ा जिले एवं नव निर्मित शाहपुरा जिला जो की भीलवाड़ा डाक मण्डल के अन्तर्गत ही आता हैं, के सभी डाकघरों में आमजन की खरीद हेतु आपूर्ति की गई हैं। अभी विभिन्न संस्थानों की आवश्यकता के अनुसार 4 हजार झंडो की और मांग की गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Har Ghar Tiranga Abhiyan: Exhibition on the horrors of Partition in Head Post Office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: har ghar tiranga abhiyan, exhibition, on the horrors, of partition, in head post office, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved