• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टाईमलेस इम्प्रेशंस में जी.एस. पंवार का मूर्ति शिल्प प्रदर्शित

G.S. Panwar sculpture exhibited at Timeless Impressions - Bhilwara News in Hindi

राष्ट्रीय ललित कला अकादमी में भारत के शीर्षस्थ कलाकारों के साथ पंवार की कृति भी शामिल भीलवाड़ा । आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा के संरक्षक एवं राष्ट्रीय मूर्तिकार भीलवाड़ा निवासी 85 वर्षीय गोवर्धन सिंह पंवार की कृति ’’सपोटर्स’’ को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी रविन्द भावन नई दिल्ली में संग्रहित कृति को दिनांक 05 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित ’’टाईमलेस इम्प्रेशंस’’ में भारत के शीर्षस्थ कलाकारों के साथ प्रदर्शित किया गया है जो भीलवाड़ा के लिये ही नहीं पूरे राजस्थान के लिये गौरव का विषय है। जानकारी देते हुये संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि इस कला प्रदर्शनी का उद्घाटन 05 फरवरी को ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. नन्दलाल ठाकुर, सचिव राजीव कुमार ने किया। यह प्रदर्शनी 15 फरवरी तक चलेगी। इस कला प्रदर्शनी का उद्देश्य आधुनिक सौन्दर्यशास्त्र की बदलती बारिकियों पर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करने एवं भारत के आधुनिक कला के विकास से सम्बन्धित स्थापित धारणाओं का पुनर्निर्माण करना है।
इस प्रदर्शनी में के.के. हेब्बार, रामकिंकर वेज, हकू शाह, के.जी. सुब्रमण्यम, बी.सी. सान्याल, के.एस. कुरकर्णी, मन्जीत बाबा, टी. वेकटम, रामकुमार, सतीश गुजराल, ए. रामचन्द्र, धनराज भगत, नाग जी भाई पटेल, गोपी गजवानी, आनदमय बनर्जी सहित 90 कलाकारों की बहुमूल्य कृतियों के साथ भीलवाड़ा के वरिष्ठ मूर्तिकार गोवर्धन सिंह पंवार की कृति को भी प्रदर्शित किया गया है। गोवर्धन सिंह पंवार की कलाकृतियां राजस्थान ललित कला अकादमी पश्चिम क्षैत्र सांस्कृतिक केन्द्र राष्ट्रीय ललित कला अकादमी, नेशनल गैलेरी ऑफ मोडर्न आर्ट आदि कई नामी संस्थाओं में संग्रहित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-G.S. Panwar sculpture exhibited at Timeless Impressions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gs panwar, sculpture, exhibited, timeless, impressions, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved