• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज में पिनाका 4.0 का हुआ भव्य आगाज

Grand opening of Pinaka 4.0 at Bhilwara Medical College - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । राजमाता विजयराजे सिंधियां मेडिकल कॉलेज में 6 दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम पिनाका 4.0 का भव्य आगाज जोश और उमंग के साथ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ पवन कुमार गर्ग रहे। अध्यक्षता एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. वर्षा सिंह ने की। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने भावी चिकित्सकों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित किया। कल्चरल कमेटी अध्यक्ष डॉ अरुणा पंचारिया ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम चारवी वर्मा व समूह रहे। वहीं पोस्ब्र मेकिंग प्रतियोगिता में विजय मोदीयानी व द्वितीय अवनि पोरवाल व ज्योतिका तथा तृतीय लाईका व अनुष्का रहे। कविता स्पर्धा में प्रथम आशुतोष सैनी, द्वितीय ईशिता सिंह व तृतीय सौरभ गोयल रहे। ब्रेस्ट कैंसर विषय पर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ अरूण गौड़, स्पोर्ट्स कमेटी अध्यक्ष डॉ. विपुल चोधरी, साहित्य समिति प्रभारी डॉ. लीना जैन, कला समिति प्रभारी डॉ. चेतन कुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grand opening of Pinaka 4.0 at Bhilwara Medical College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grand opening, of pinaka 40, at bhilwara, medical college, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved