• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंग की थाप पर फाग की मस्ती के साथ होगी गणगौर उत्सव की धूम

Gangaur festival will be celebrated with the fun of Faag on the beats of Chang - Bhilwara News in Hindi

मरूधरा माहेश्वरी संस्थान के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन के दो दिवसीय आयोजन कल से भीलवाड़ा। मरूधरा माहेश्वरी संस्थान भीलवाड़ा, मरूधरा माहेश्वरी महिला मण्डल एवं मरूधरा माहेश्वरी युवा मंच के तत्वावधान में रंगोत्सव के उपलक्ष्य में होली स्नेह मिलन का दो दिवसीय आयोजन 18 मार्च मंगलवार से होगा। हरणी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम भवन में होने वाले इस आयोजन में गणगौर उत्सव भी होगा तो फागोत्सव में चंग की थाप पर शेखावटी क्षेत्र के नामी गायकों की स्वरलहरियों के मध्य होली की मस्ती भी होगी। होली धमाल के इस आयोजन में प्रस्तुति देने के लिए 19 मार्च को राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोकगायक राष्ट्रीय कलाकार मुकुंदगढ़ के संजय बिरख पहली बार भीलवाड़ा आएंगे। इससे पूर्व पहले दिन 18 मार्च को शाम को प्रस्तुति देने वालों में राजस्थान के मशहूर लोकगायक बाबूलाल डागा व नारायण कलाणी शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। मरूधरा माहेश्वरी संस्थान के अध्यक्ष शांतिप्रकाश मोहता ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन दोपहर 2 बजे से मरूधरा माहेश्वरी महिला मण्डल की ओर से गणगौर उत्सव एवं शाम 6 बजे से फागोत्सव का आयोजन होगा। महिला मण्डल की अध्यक्ष शीतल चण्डक ने बताया कि उत्सव में गणगौर को नए नजरिया से प्रस्तुत करने और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए डांस कंपटीशन भी आयोजित किया गया है।
इसके तहत महिलाओं द्वारा गणगौर को चित्रित करते हुए गीतों व नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। डांस कंपीटिशन की थीम गणगौर रेट्रो,गणगौर बॉलीवुड एवं गणगौर राजस्थानी रहेगी। प्रश्नोत्तर राउण्ड भी होगा। महिला मण्डल की सचिव संगीता बाहेती ने बताया कि इसमें विशेष आकर्षण के रूप में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मिसेज गणगौर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन को लेकर सभी सदस्यों में उत्साह का माहौल है और सभी ने बेहतरीन तैयारियां की है। मरूधरा माहेश्वरी संस्थान के अध्यक्ष शांतिप्रकाश मोहता ने बताया कि पहले दिन शाम को 6 बजे से संस्थान सदस्यों के लिए फागोत्सव आयोजन में चंग की थाप पर होली की धमाल रहेगी। इसमें राजस्थानी वेशभूषा में चंग पर मशहूर गायक सरदारशहर के बाबूलाल डागा व श्री डूंगरगढ़ के नारायण कलाणी की टीम प्रस्तुति देंगी। दो दिवसीय आयोजन के तहत मुख्य कार्यक्रम 19 मार्च शाम 6 बजे से रामेश्वरम में होगा।
इसमें फागोत्सव गीतों के माध्यम से देश में राजस्थान व शेखावटी का नाम मशहूर करने वाले गायक मुकुंदगढ़ के संजय बिरख अपनी टीम के साथ चंग की थाप राजस्थानी लोक संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए प्रस्तुति देंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्थान के सभी पदाधिकारी व सदस्य समर्पित भाव से जुटे हुए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gangaur festival will be celebrated with the fun of Faag on the beats of Chang
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gangaur, festival, faag, chang, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved