• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

18 साल बाद डकैती का फरार आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो सोना, 30 किलो चांदी और नकदी लूट का मामला

Fugitive Robbery Accused Arrested After 18 Years; Case Involves Looting of 1 kg Gold, 30 kg Silver, and Cash - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। आसीन्द थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 साल से फरार डकैती के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोहर सिंह उर्फ मनू सिकलीगर (43), निवासी कालापाठा जिला देवास (मध्यप्रदेश), लंबे समय से फरार चल रहा था।

थानाधिकारी श्रद्धा पचौरी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुद्वराज (आरपीएस) तथा वृताधिकारी ओमप्रकाश सोलंकी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई। ऐसे हुई थी वारदात
25 सितंबर 2008 की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच आसीन्द कस्बे में स्थित विनायक ज्वैलर्स दुकान पर करीब 10 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने दुकान के दोनों चौकीदारों को बंधक बनाकर करीब 1 किलो सोना, 30 किलो चांदी के जेवरात और 2.50 लाख रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद दोनों चौकीदारों का अपहरण कर उन्हें बदनोर क्षेत्र के झरड़ूखेड़ा गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल भी बरामद कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी मनोहर सिंह फरार हो गया था।
साइबर सेल की मदद से मिली सफलता
फरार आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पहचान छिपाता रहा। आखिरकार भीलवाड़ा साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।
इनका रहा विशेष योगदान
इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी आशीष मिश्रा, उप निरीक्षक उमरावमल, कांस्टेबल हेमंत कुमार, पिंटू कुमार, विनोद गढ़वाल, मदन, कालूराम और जगदेव का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fugitive Robbery Accused Arrested After 18 Years; Case Involves Looting of 1 kg Gold, 30 kg Silver, and Cash
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fugitive robbery, accused arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved