• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

’’फाल्गुनी’’ डब्ल्यू-25 में महिला कलाकारों की कलाकृतियों से रोशन हुई आकृति आर्ट गैलेरी

Falguni Aakruthi Art Gallery illuminated by the works of women artists in W-25 - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा एवं एल.एन.जे. समूह के सहयोग से अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस-2025 के उपलक्ष में डब्ल्यू-25 ’’फाल्गुनी’’ महिला चित्रकारों की विशाल कला प्रदर्शनी का शुभारंभ दिनांक 8 मार्च 2025 को सायं 4 बजे आकृति आर्ट गैलेरी में एन.एन.जे. समूह के ओएसडी रजनीश कुमार, लोकेन्द्र पांड्या, गीता चौधरी, पूजा ग्लुण्डिया, कत्थक गुरूरमा पचिसिया, डॉ. मनीष रंजन के करकमलों द्वारा हुआ। संस्था सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि इस कला प्रदर्शनी में स्थानीय एवं बाहरी वरिष्ठ व युवा कलाकारों की 50 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने महिला कलाकारों को शुभकामनाएं दी। इस कला प्रदर्शनी में वरिष्ठ चित्रकार मन्जू मिश्रा, गीतांजलि वर्मा, सीमा सांखला, ज्योति पारीक, रेखा शर्मा के अलावा युवा महिला चित्रकारों में अनुष्का पाराशर, अंजली सुथार, झलक रानी, अन्नु प्रजापत, ऐश्वर्या यादव, नेहा सोनी, तनु धोबी, सानिया खां, ज्योति भरावा, आरती प्रजापति, कृति कुमारी, भूवि केशवानी, अवनी कोठारी की 50 कृतियों को प्रदर्शित की गयी। कला प्रदर्शनी 12 मार्च तक प्रातः 11 बजे से सांय 8 बजे तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Falguni Aakruthi Art Gallery illuminated by the works of women artists in W-25
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: falguni, aakruthi, gallery, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved