• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अन्तर्राष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस के अवसर पर पर्यावरण हितैषी प्रबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Environment friendly management and awareness program organized on the occasion of International E-Waste Day - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस (14 अक्टूबर 2024) के अवसर पर पर्यावरण हितैषी प्रबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस पर आयोजित की जा रही गतिविधियों में 16 अक्टूबर को स्विफ्ट कॉलेज व एस टेक कॉलेज में युवाओं के बीच ई-वेस्ट निस्तारण के लिए पर्यावरण हितैषी प्रबंधन एवं जागरूकता प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्वेता दाधीच, साइंटिफिक असिस्टेंट निकिता आर्य ने स्विफ्ट कॉलेज मे प्रिंसिपल अर्पणा मैम की उपस्थिति में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रेरणा बोरना प्रथम, भूमि इनानी द्वितीय तथा हरिओम माली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इस तरह एस टेक कॉलेज मे प्रधानाचार्य आशीष सिंघल व सरिता की उपस्थिति में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में गुंजन वैष्णव निशा कवर, भावना रावत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। । सभी विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Environment friendly management and awareness program organized on the occasion of International E-Waste Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: environment, friendly, management, awareness, program, organized, occasion, international, e-waste day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved