• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बडे हादसे का इंतजार कर रहे है,विद्युत निगम केअधिकारी

Electricity Corporation officials are waiting for a big accident - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। शहर के कोटा रोड़ स्थित सुवाणा कस्बे के हलेड़ रोड स्थित तालाब के पीछे जंगल मे लगे विद्युत निगम द्वारा वर्षो पूर्व लगाये गये सीमेन्ट के पोल पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके है। उन पोल से सीमेन्ट कक्रींट पुरी तरह निकल चुकी है।

अंदर लगे लोहे के सरिये बाहर निकल चुके है। बारिश के पानी के कारण वो भी पुरी तरह जंग खा चुके है। यह आधा दर्जन के करीब खंभे कभी भी धराशायी होकर बड़े हादसे को घटित कर सकते है। ग्रामीण सुरेश रेगर ने बताया कि विद्युत निगम के इन खंभों से ग्राम पंचायत रूपाहेली,अगरपुरा,कांदा एवं कोदूकोटा सहित एक दर्जन के करीब गांवो को विद्युत सप्लाई हो रही है। इन खंभों के हटाकर नये खंभे लगाने के लिये राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर तीन-चार बार शिकायते दर्ज कराई गई।
मगर एक वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी अब तक निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नही दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Electricity Corporation officials are waiting for a big accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: electricity, corporation, officials, waiting, accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved