• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना से, 30 अगस्त की सायं एवं 31 अगस्त सुबह की पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

Drinking water supply from Chambal Bhilwara drinking water project will be affected on 30th August evening and 31st August morning - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अंतर्गत भीलवाड़ा जिले में पेयजल आपूर्ति की जाती है। अधिशाषी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड - प्रथम भीलवाड़ा ने बताया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा तिलिस्वा एवं भुंजरकला की 33 केवी फीडर लाइन की मैंटेनेंस कार्य के लिए दिनांक 30 अगस्त को सुबह 9ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा, जिसके कारण डब्ल्यूटीपी आरोली पर जल आपूर्ति बाधित रहेगी। अतः उन्होंने सूचित किया है कि भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिले की दिनांक 30.08.2025 सायं एवं 31.08.2025 सुबह की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा वासियों से अनुरोध किया है कि शटडाउन से पूर्व पेयजल का समुचित भंडारण कर लेवें तथा पेयजल मितव्ययता से खर्च करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drinking water supply from Chambal Bhilwara drinking water project will be affected on 30th August evening and 31st August morning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: drinking water, supply, chambal bhilwara, drinking water, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved