शांतिभवन में आचार्य आत्मारामजी की जन्म जयंती पर गुणानुवाद, दीक्षार्थी हितिक्षा सिंघवी का बहुमान; मोदी हॉल में 125 साधक-साधिकाएं सीख रहे स्वयं से जुड़ने की कला
भीलवाड़ा। प्रश्न एक ही हो सकता है, लेकिन उसके पीछे का भाव व्यक्ति की सोच और जीवन की दिशा बदल देता है। शंका से उठाया गया प्रश्न मन को पूर्वाग्रह और असमंजस में उलझाता है, जबकि जिज्ञासा से किया गया प्रश्न अज्ञान दूर कर विवेक को परिपक्व बनाता है। शंका व्यक्ति को भीतर से कमजोर करती है और जिज्ञासा उसे ज्ञान की ओर ले जाती है। ये विचार श्रमणसंघीय युवाचार्य महेन्द्र ऋषिजी ने शांतिभवन में चल रहे महाप्रभावक पुच्छिस्सुणं संपुट जाप के अंतर्गत पांचवीं गाथा के सामूहिक जाप के उपरांत उसका भावार्थ समझाते हुए व्यक्त किए।
युवाचार्यश्री ने कहा कि जिज्ञासा का उद्देश्य किसी बात में दोष निकालना नहीं, उसे सही रूप में समझना होना चाहिए। भगवान महावीर के ज्ञान, दर्शन और चारित्र के विषय में जम्बूस्वामी की जिज्ञासा का समाधान करते हुए आर्य सुधर्मास्वामी ने परमात्मा को सर्वदर्शी बताया। भगवान महावीर का ज्ञान अंतर और बाह्य, दोनों को जानने वाला था। मनुष्य प्रायः बाहरी परिस्थितियां देखकर ही दूसरों के बारे में धारणा बना लेता है, जबकि वास्तविकता को समझने के लिए व्यापक दृष्टि आवश्यक है।
दूरदर्शिता का महत्व समझाते हुए युवाचार्यश्री ने कहा कि परिवार, समाज और संघ का नेतृत्व केवल वर्तमान की व्यवस्थाएं संभालने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। आने वाले दस-बीस वर्षों की चुनौतियों को ध्यान में रखकर आज से तैयारी करनी होगी। उन्होंने कच्छ का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां के प्रवासी परिवारों ने भूकंप से उजड़े अपने गांव के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भविष्य को ध्यान में रखकर किए गए प्रयासों का परिणाम था। दूरदर्शी नेतृत्व समूह को बदलती परिस्थितियों का सामना करने और आगे बढ़ने की क्षमता देता है।
उन्होंने सामाजिक आयोजनों में बढ़ते दिखावे और अनावश्यक खर्च पर चिंता जताते हुए कहा कि बड़े समारोह कर लेना ही समाज की प्रगति नहीं है। समाज के संसाधनों का उपयोग शिक्षा, चिकित्सा और भावी पीढ़ी की आवश्यकताओं के लिए भी होना चाहिए। आज केवल आयोजन की सफलता देखकर संतुष्ट हो जाने के बजाय यह विचार करना जरूरी है कि आने वाले वर्षों में समाज के सामने कौन-सी चुनौतियां होंगी और उनसे निपटने के लिए अभी क्या किया जा रहा है।
पांचवीं गाथा में वर्णित भगवान महावीर के गुणों का विवेचन करते हुए युवाचार्यश्री ने कहा कि परमात्मा वीतराग होने के कारण निर्मल ज्ञान से संपन्न थे। राग-द्वेष मनुष्य की दृष्टि को प्रभावित करते हैं। जैसे गीली लकड़ी जलने पर धुआं उत्पन्न होता है, वैसे ही भीतर विद्यमान राग ज्ञान की निर्मलता में बाधक बनता है। भगवान महावीर ने राग-द्वेष से मुक्त होकर आत्मस्वरूप को पूर्ण रूप से प्रकट किया। वे धैर्यवान, सहिष्णु और भीतर से स्थिर थे। साधनाकाल में अनेक प्रतिकूल परिस्थितियों और उपसर्गों का सामना करने पर भी उनका समभाव विचलित नहीं हुआ। बाहरी परिग्रह का बंधन भी नहीं था। साधना की दृढ़ता का अर्थ केवल अनुकूल वातावरण में स्थिर रहना नहीं, बल्कि प्रतिकूलता में भी अपने संकल्प से विचलित न होना है। पांचवीं गाथा में परमात्मा के इन्हीं गुणों का स्मरण कर साधकों को ज्ञान, धैर्य और वीतरागता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर श्रमणसंघ के प्रथम पट्टधर आचार्य आत्मारामजी महाराज की जन्म जयंती पर उनके ज्ञान और संयममय जीवन का स्मरण करते हुए युवाचार्यश्री ने कहा कि न्याय, दर्शन, ज्योतिष और आगमों के गहन अध्ययन से उन्होंने ज्ञान-साधना की अनुपम ऊंचाइयां प्राप्त कीं। तत्वार्थ सूत्र के आगमिक संदर्भों पर उनका विशद अध्ययन और करीब 17 आगमों की व्याख्याएं उनकी असाधारण विद्वत्ता की परिचायक हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी वे संयम से विचलित नहीं हुए। अद्भुत सहनशीलता, निर्भीकता और आत्मसाधना के बल पर उन्होंने श्रमणसंघ के प्रथम आचार्य के रूप में दायित्व निभाया। युवाचार्यश्री ने कहा कि उनकी जन्म जयंती की सार्थकता केवल गुणगान में नहीं, बल्कि उनके ज्ञान, संयम और साधना के आदर्शों को जीवन में उतारने में है।
श्रीसंघ के मंत्री नवरतनमल भलावत ने बताया कि आगामी 11 फरवरी 2027 को पाली में राजस्थान प्रवर्तिनी सुप्रभाजी म. के निश्रा में संयम जीवन अंगीकार करने जा रहीं दीक्षार्थी बहन हितिक्षा सिंघवी ने युवाचार्यश्री के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया एवं दीक्षा महोत्सव में पधारने की विनती की। इस अवसर पर आनंद अनुभूति वर्षावास के संरक्षक नवरतनमल बंब, अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चीपड़, संयोजक कंवरलाल सूरिया एवं मदनलाल चौरड़िया, सुशील चपलोत, नरेंद्र भंडारी, प्रकाश पीपड़ा, आनंद चपलोत, बाबूलाल सूरिया सहित शांति जैन महिला मंडल की अध्यक्षा सिम्मी पोखरणा, बलवीर देवी चौरड़िया, प्रमिला सूरिया, प्रमिला कोचिटा, कमला चौधरी एवं मंजू खटवड़ आदि ने दीक्षार्थी बहन का खोल भरकर बहुमान किया और उनके भावी संयम जीवन के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
आत्मध्यान साधना यज्ञ शिविर के संयोजक अरिहंत सिसोदिया ने बताया कि चार दिवसीय शिविर के तीसरे दिन शांतिभवन के मोदी हॉल में युवाचार्यश्री एवं साध्वीवृंद के सान्निध्य में 125 साधक-साधिकाएं मोबाइल, पारिवारिक संपर्क और आपसी बातचीत से दूर रहकर मौन साधना में लीन हैं। सूरत से आचार्य शिवमुनिजी म. द्वारा ऑनलाइन संचालित ध्यान सत्र से जुड़कर साधक बाहरी संसार से ध्यान हटाकर स्वयं के भीतर उतरने तथा शरीर और आत्माके भेद को समझते हुए चित्त को एकाग्र करने का अभ्यास किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
बाबा महाकाल का चंदन से विशेष शृंगार; चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
मेष, सिंह और तुला राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
'बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली', गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी धमकी
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
‘मातृभूमि’ की शूटिंग में सलमान खान ने पार की हदें, शून्य डिग्री तापमान में छह घंटे तक बर्फीले पानी में की शूटिंग!
वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल
छठ पर्व: प्रसाद चढ़ाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत पर बिहार के श्रद्धालु
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने

भाजपा नेताओं ने कहा-पीएम मोदी का 'गुरुद्वारा खालसा दीवान' जाना, सिख समुदाय के लिए गर्व की बात

भविष्य के युद्ध की तैयारी में जुटीं तीनों सेनाएं, युद्ध पाठ्यक्रम की शुरुआत
राशिफल: मेष और वृश्चिक को मिलेगी तरक्की, सिंह को विरोधियों से रहना होगा सतर्क; जानें 12 राशियों का हाल
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 17/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope