• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर नगर निगम सभागार में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन

District level women conference organized in Municipal Corporation auditorium on the first anniversary of the state government - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की आधी आबादी बालिकाओं एवं महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शनिवार को उदयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन में प्रदेश की महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी सौगातें दी। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें विधायक गोपाललाल शर्मा, विधायक अशोक कोठारी, विधायक लादूलाल पितलिया, प्रभारी अधिकारी निशांत जैन, जिला कलक्टर नमित मेहता, महापौर राकेश पाठक,जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, एडीएम प्रशासन ओपी मेहरा सहित पांच सौ के करीब महिला लाभार्थी मौजूद रहें। उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाडा जिले की लखपति दीदी मूमल कंवर से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने मूमल कंवर से उनके लखपति दीदी बनने का अनुभव साझा करने को कहा। मूमल कंवर ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह मांडल ब्लॉक की रहने वाली हैं। उन्होंने बीए तक पढ़ाई की हैं। वह 2021 में देवनारायण समूह से जुड़ी, साथ ही सबसे पहले समूह से 50-50 हजार रूपये का दो बार ऋण लेकर आचार मुरब्बे और पापड़ बनाने का काम शुरू किया। उसके बाद व्यवसाय को बढ़ाया और 10 महिलाओं को समूह से जोड़ा। उन्हें मुद्रा योजना से एक लाख का ऋण भी प्राप्त हुआ। मूमल ने बताया कि उन्होंने 10 महिलाओं के साथ स्वयं सहायता समूह को शुरू किया और आज हमारे समूह में 12 महिलाएं है। मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी बनने पर मूमल को शुभकामनाएं दी।
साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य रखा हैं, भीलवाड़ा समेत पूरे राज्य में हम इस लक्ष्य को पूरा करेंगे और प्रदेश की बहनों को सशक्त करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा ने एक लाख नवीन लखपति दीदी का सम्मान किया और 216 चिन्हित क्लस्टरों में नमो ड्रोन दीदी को चयन प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही 45 लाख स्वयं सहायता समूहों के लिए राज सखी पोर्टल का शुभारंभ भी किया। श्री शर्मा ने 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को 15 हजार रुपये प्रति समूह रिवॉल्विंग फण्ड हस्तांतरण किया एवं महिला निधि बैंक के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति भी जारी की। कार्यक्रम में सरस राज सखी राष्ट्रीय मेला 2024 का वर्चुअल शुभारंभ भी किया गया। इसी प्रकार, 50 हजार इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम वितरण, आरएसआरटीसी के सुरक्षा कमाण्ड सेंटर एवं पैनिक बटन परियोजना तथा महिलाओं को आपातकाल में 24’7 घण्टे पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन एप का शुभारंभ भी किया गया।
मुख्यमंत्री सम्मेलन में प्रत्येक ब्लॉक में एक आदर्श आंगनबाड़ी, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्वीकृति (कुल 1 हजार आंगनबाड़ी) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना (कुल लाभार्थी 17 लाख) का शुभारंभ भी किया गया।
शर्मा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अंतर्गत प्रति लाभार्थी 1 हजार 500 रुपये की अतिरिक्त किश्त (कुल लाभार्थी 70 हजार महिलाएं), लाड़ो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रति लाभार्थी 2 हजार 500 रुपये की प्रथम किश्त (कुल लाभार्थी एक लाख) और मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना (एनएफएसए लाभार्थी) का शुभारंभ करते हुए 27 लाख महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से राशि भी हस्तांतरित की।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत जिले की 2 हजार 94 महिलाओं के खाते में 31 लाख 41 हजार रूपयें की राशि डीबीटी साथ ही महिला निधी बैंक योजना के तहत 1.5 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति
सहायक निदेशक महिला अधिकारिता नगेंद्र तोलंबिया ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत जिले की 2 हजार 94 महिलाओं के खाते में 31 लाख 41 हजार रूपयें की राशि डीबीटी द्वारा हस्तांतरित की गई। महिला निधी बैंक योजना के तहत बैंक के माध्यम से 375 महिलाओं को 1.5 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति भी जारी की। इसके अलावा 100 स्वयं सहायता समूहों को 15 लाख रूपये का रिवॉल्विंग फंड हस्तांतरण किया गया। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 3 हजार 519 महिलाओं के खाते में 87 लाख 97 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए। जिले की 4689 लखपति दीदी महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह आंगनवाडी केन्द्रों पर मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना का शुभारंभ किया गया। अमृत आहार योजना के तहत जिले में आंगनवाडी केन्द्रों पर 47 हजार 699 लाभार्थियों को 4858 पैकेट दिए जाएंगे। साथ ही जिले में 25 नए आंगनवाड़ी केन्द्र स्वीकृत किए गए। कार्यक्रम में उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग राजकुमारी खोरवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District level women conference organized in Municipal Corporation auditorium on the first anniversary of the state government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district, level women, conference, organized, municipal, corporation, auditorium, anniversary, state, government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved