• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता तथा पुलिस अधीक्षक दुष्यंत ने किया निरीक्षण

District Election Officer Mehta and Superintendent of Police Dushyant inspected the Lok Sabha elections. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता तथा जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, तिलक नगर पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की पालना को लेकर मतगणना स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न कक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। मेहता ने स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, ऑब्जर्वर कक्ष, कंट्रोल रूम सहित विभिन्न कक्षों के संबंध में जानकारी ली। मतगणना दिवस पर माकूल सुरक्षा व्यवस्था, बेरिकेडिंग को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार, सीईओ जिला परिषद शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी एएन सोमनाथ, नगर विकास न्यास सचिव ललित गोयल, नगर परिषद आयुक्त हेमाराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन नरेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Election Officer Mehta and Superintendent of Police Dushyant inspected the Lok Sabha elections.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district election officer mehta, and superintendent of police dushyant, inspected, the lok sabha elections, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved