• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शाहपुरा मे गुरुद्वारे को लेकर विवाद, सिंधी समाज ने सौंपा प्रशासन को ज्ञापन, रैली निकाली

Dispute over Gurdwara in Shahpura: Sindhi community submits memorandum to administration, rallies held - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिले के शाहपुरा कस्बे मे स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे की सम्पति को लेकर सोमवार को शाहपुरा के समस्त सिंधी समाज ने रैली निकालकर उपखंड अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि गुरुद्वारे की सम्पति पर भसीन परिवार द्वारा किये जा रहे कब्जे के मामले में तुरंत कार्यवाही की जाए। ज्ञापन में आरोप लगाया कि उक्त परिवार ने गुरुद्वारे की सम्पति को अपना बताकर धार्मिक गरिमा को ठेस पहुँचाई है। नगर पालिका शाहपुरा द्वारा 22 अक्टूबर 1951 को जारी पट्टे के अनुसार उक्त भूमि गुरुद्वारा निर्माण हेतु दी गई थी। इसके पश्चात समाज के सहयोग से गुरुद्वारा भवन का निर्माण भी हुआ। नगर पालिका द्वारा 12 जुलाई 1975 को जारी प्रमाण पत्र में भी यह स्पष्ट रूप से दर्ज है कि यह भूखंड धार्मिक प्रयोजन हेतु दिया गया था। उक्त स्थान पर गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना एवं निशान साहिब फहराया गया था, जो धार्मिक आस्था का प्रतीक है। किंतु 12 मई 2025 को आग लगने की घटना के बाद भसीन परिवार द्वारा पुराने गुरु ग्रंथ साहिब को बिना समाज की सहमति के हटाकर नई स्थापना कर दी गई है, विगत 09 नवम्बर 2025 को समाज के विरोध के बावजूद सार्वजनिक गुरुद्वारे की फाटक पर परिवार विशेष द्वारा अपनी निजी संपत्ति बताकर ताला लगा दिया है। जिसके कारण श्रद्धालु अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे है। समाज ने इसकी शिकायत गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर को भी की है। ज्ञापन मे मांग की गई है कि गुरुद्वारे पर लगाए गए अवैध ताले को तत्काल खुलवाया जाए ताकि श्रद्धालु सामान्य रूप से दर्शन कर सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dispute over Gurdwara in Shahpura: Sindhi community submits memorandum to administration, rallies held
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dispute, gurdwara, shahpura, sindhi community, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved