• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मूक-बधिर युवाओं ने नियुक्ति की मांग पर किया प्रदर्शन

demonstrations of Silent-deaf youth on demand of appointed - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर बधिर वेलफेयर समिति के बैनर तले मूक-बधिर युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर जिला परिषद में कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती में मूक-बधिर की उपेक्षा करके उन्हें नौकरी नहीं देने का आरोप लगाया। बधिर वेलफेयर समिति के जिलाध्यक्ष शुभमसिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास पंचायती राज कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती-2013 में 8 मूक-बधिर अभ्यर्थियों को 31.77 प्रतिशत कट ऑफ माक्र्स की वरियता पर नियुक्ति आदेश दिए गए थे। उसके बाद इस भर्ती प्रक्रिया पर कोर्ट ने रोक लगा दी। बाद में कोर्ट ने फरवरी 2017 में आदेश दिया कि 7 मूक बधिरों को नियुक्ति दी जाए, लेकिन आज तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई। इस कारण मूक बधिर युवाओं में आक्रोश है। सिंह ने यह भी बताया कि यदि उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति नहीं दी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-demonstrations of Silent-deaf youth on demand of appointed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara district collectorate, deaf welfare committee, demonstration of silent-deaf young, rural development panchayati raj junior clerical direct recruitment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved