भीलवाड़ा। कच्ची बस्ती निवासियों ने पट्टे वितरण की गाइड लाइन को बदलने की मांग को लेकर सोमवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ीतादाद में कच्ची बस्ती के लोग एकत्रित हुए। प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौपा। इसमें पट्टे की गाइड लाइन में वर्ष 2004 की जगह 2012 करने की मांग की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भीलवाड़ा कच्ची बस्ती विकास मंच के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह कटार ने कहा कि कच्ची बस्ती में बसे लोगों को पट्टे देने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2004 पूर्व से निवास करने का नियम निकाला है। जिसके कारण कई क्षेत्रवासियों को पट्टा नहीं मिल रहा है। पूर्व में गहलोत सरकार ने कच्ची बस्ती निवासियों के वर्ष 2009 ही तय किया था, लेकिन इस बार 2004 रखने से पट्टे वितरण का कोई औचित्य ही नहीं रह गया है। कटार ने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope