• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजपूत समाज का पुलिस के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Demonstration of Rajput society against the police at the collectorate - Bhilwara News in Hindi

भीलवाडा । शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र स्थित मालोला चौराहे पर सरेआम फायरिंग कर एक व्यक्ति को तीन गोलिया मारने के आरोपी गोपाल गुर्जर सहित अन्य की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए सैकड़ों राजपूत समाज के लोगों ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो अगले गुरुवार को भीलवाडा बंद कराया जायेगा। राजपूत समाज के नेता विश्व बंधू सिंह राठौड़ ने बताया कि समाज के एक व्यक्ति पर विगत दिनों मालोला चौराहे पर सरेआम तीन गोलियां मारी गई। जिस पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक आरोपियों में से कुछ आरोपियों की ही गिरफ्तारी कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जबकि मुख्य आरोपी पुलिस के सहयोग से अभी तक फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के कोई प्रयास नहीं किये। जिसको लेकर समाज के लोगों मंे भारी रोष है। साथ ही आरोपियो के परिचितो द्वारा पीडितो को राजीनामे के लिये धमकाया जा रहा है। राठौड़ ने चेतावनी दी कि अगर अगले गुरूवार तक आरोपियो की गिरफ्तारी नही होती है तो भीलवाड़ा के बाजार बंद कराये जायेगें। वही राजपूत समाज के प्रदर्शन को देखते हुए। उपाधीक्षक सदर रामचन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता कलेक्ट्रेट में तैनात रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demonstration of Rajput society against the police at the collectorate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demonstration, rajput society, against the police, at the collectorate, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved