• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गौ सम्मान आह्वान अभियान : 27 जुलाई को होने वाले महा-अभियान को लेकर जनसंपर्क तेज, संतों महंतों के मार्गदर्शन में टोली ने संभाली कमान

Cow Respect Invocation Campaign: Public relations intensifies for the grand campaign - Bhilwara News in Hindi

​भीलवाड़ा। देशभर में गौमाता के सम्मान और संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे 'गौ सम्मान आवाहन अभियान' के तहत आगामी 27 जुलाई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां जिले में जोरों पर हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भीलवाड़ा जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान क्षेत्र वासियों से 27 जुलाई के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया गया। अभियान के तहत जिले के बागोर, करेड़ा, जाटों का निम्बाहेडा ,बीटा, रायपुर, गंगापुर, सहित कई प्रमुख कस्बों और गांवों में सघन जनसंपर्क किया गया। इस दौरान जगह-जगह बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विशेष जनसंपर्क अभियान में जिला प्रचारक संत परम पूज्य गौ वत्स लाल जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। उनके साथ ही अभियान को गति देने के लिए संभाग प्रभारी नंद किशोर साहू, जिला प्रभारी जगदीश तेली और सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी व जिला प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, कार्यक्रम संचालक बाबूलाल टाक, गो भक्त हरीश श्रोत्रिय उपस्थित रहे। बागोर में श्री हनुमान जी मंदिर पर बैठक हुई, करेड़ा में परम पूज्य संत श्री सरजू दास जी महाराज के आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया तथा श्री सरजू दास जी महाराज ने बताया हम गो पद यात्रा का आवाहन करते हुए भजन, कीर्तन करते हुए भीलवाड़ा पहुंचेंगे!
रायपुर बैठक में जैन संत प्रवर्तक मुनि पूज्य सुरेश जी महाराज पावन धाम कोशीथल ने आवाहन करते हुए बताए गाय हमारी जीवन रक्षक है, हम सभी का दायित्व बनता है गौ माता की रक्षा, सेवा, सम्मान के लिए मजबूत अधिनियम बने! जिला प्रचारक संत श्री लाल जी महाराज ने भी उद्बोधित करते हुए कहा गाय बचेगी तो देश बचेगा, मटुनिया महंत शांति दास जी ने भी गौ संरक्षण को आवश्यक बताया! जिला प्रचारक भंवरलाल खारोल ने बताया कि श्री कृष्णा देवनारायण गौशाला गलता से गौ पद यात्रा 25 जुलाई 2026 को प्रातः 4:15 प्रारंभ होगी जिसमें सैकड़ो पदयात्रि भजन कीर्तन करते हुए 27 जुलाई प्रातः भीलवाड़ा पहुंचेंगे, सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया आप अधिकतम संख्या में पधारे! तत्पश्चात कोशीथल में जिला टोली ने गो भक्तों को अधिकतम हस्ताक्षर करवाते हुए भीलवाड़ा पहुंचने का निवेदन किया!
गंगापुर नरसिंह द्वारा में बड़ी संख्या में गो भक्तों नागरिक गणों व नारी शक्ति की उपस्थिति में परम पूज्य महंत श्री श्याम सुंदर जी महाराज ने समर्थन करते हुए बताया हम सभी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अधिकतम हस्ताक्षरों के साथ बड़ी संख्या में बसों के द्वारा भीलवाड़ा पहुंचेंगे, अंत में संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू ने सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया! स्मरण :रहे जिला टोली ने गौ माता की रक्षा, सेवा, सम्मान हेतु जिले में सघन अभियान चलाया जिसमें अपार समर्थन मिल रहा है!
जनसंपर्क के दौरान सभी वक्ताओं ने कहा कि गौमाता की रक्षा और सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है, और 27 जुलाई का यह अभियान इस दिशा में सार्थक होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cow Respect Invocation Campaign: Public relations intensifies for the grand campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cow respect, invocation, campaign, public relations, intensifies, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved