• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश के नेताओं का अपमान कांग्रेस सहन नहीं करेगी : जिलाध्यक्ष त्रिपाठी

Congress will not tolerate insult to the country leaders : District President Tripathi - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। देश के लिए जान कुर्बान करने वाले इन्दिरा गाँधी जैसे नेताओं का अपमान कांग्रेस पार्टी कभी भी सहन नहीं करेगी। ये विचार भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने सूचना केन्द्र चोराहे पर पीसीसी के निर्देशानुसार भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में किये गये विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम के अवसर पर कहे। भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी राजस्थान विधानसभा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गाँधी को लेकर सरकार के मन्त्री द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी के विरोध में तथा इसका कांग्रेस नेताओं द्वारा विधानसभा में विरोध करने पर भाजपा सरकार द्वारा पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा सहित 6 विधायकों को निलंबित किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा पर्ची सरकार के विरोध में नारे लगाए गये तथा भाजपा की पर्ची सरकार का पुतला फूंका गया। चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन के अवसर पर कैलाश सेन, पूर्व सभापति मधु जाजू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक, प्रदेश सचिव शंकर लाल गाडरी, रामलाल गाडरी, जीपी खटीक, सुरेश बंब, ईश्वर खोईवाल, अविनाश शर्मा, सुरेश कुमार व्यास, एडवोकेट भैरूलाल बैरवा, रामेश्वर लाल जाट, शहाबुद्दीन शेख, रफीक टांक, रामदयाल बलाई, मुकेश खोईवाल, आशीष राजस्थला, लाजपतराय आचार्य, कुन्दन शर्मा, राजेश शर्मा, शिवराज सुराणा, भंवरलाल जाट, हेमन्त सर्वा, रमेश नायक, मुकेश घूसर, प्रकाश शर्मा, मुस्ताक अली मंसूरी, आकिब जावेद, खेमराज पनवा, नंददास वैष्णव, जीएस दायमा, लीला देवड़ा, रमेश नायक, महावीर व्यास, रामेश्वर सोलंकी, घनश्याम शर्मा, अब्दुल कय्यूम, हरक चन्द कोठारी सहित कई कांग्रेसजन सम्मिलित हुए। दुर्गेश पानेरी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress will not tolerate insult to the country leaders : District President Tripathi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, congress, indira gandhi, sacrifice, akshay tripathi, protest, effigy burning, pcc, information center square, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved