• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

Congress protests against inflation outside Collectorate in Bhilwara, burns effigy of Prime Minister - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। 9 मार्च 2026, बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर द्वारा जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और इसका सीधा असर आम जनता की रसोई पर पड़ रहा है। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से गरीब, मध्यम वर्ग और मजदूर वर्ग के परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भीलवाड़ा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन आम जनता के हक और उनकी रसोई बचाने की लड़ाई है, जिसमें भीलवाड़ा की जनता की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।
इस जन आक्रोश प्रदर्शन में कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता
एडवोकेट,कुणाल ओझा,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ,नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक,पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल ,मोहम्मद हारून रंगरेज ,समदु देवी खटीक,उस्मान पठान,हमीद रंगरेज, वसीम शेख,निसार सिलावट ,रेखा हिरण,मंजू पोखरना,राजेंद्र जैन ,योगेश सोनी,हाजी अली हैदर ,गोपाल खटिक ,शाहिद छिपा ,नाथूराम बलाई ,शिवराज सुराणा ,सत्वीर सिंह, नवरत्न जैन ,दीपक व्यास ,सुनील शर्मा ,मेवाराम खोईवाल ,जितेन्द्र जैन ,पारस राम ,नंदराम जाट ,समीम बानू,मोहनलाल खोईवाल ,अनिता पहाड़िया ,करिश्मा धौलपुरिया ,शांतिलाल धौलपुरिया ,लीला देवड़ा ,रोशन लाल ,श्याम लाल ,सोहन लाल रेगर ,नंदलाल रेगर,भूरा लाल रेगर ,लादू लाल खटिक ,रोशन कोली ,अनिल राठी ,राधेश्याम भड़ाना ,प्रकाश ओझा ,योगिता सुराणा ,राजकुमार माली ,चंद्रप्रकाश अमरवाल ,मो शाहिद देशवाली ,अशोक पारीक ,सुरेश बम्ब,लाजपत आचार्य ,कुंदन शर्मा और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress protests against inflation outside Collectorate in Bhilwara, burns effigy of Prime Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, protests, against, inflation, outside, collectorate, bhilwara, burns, effigy, prime minister, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved