• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस ने पांच साल में रेवड़ियां बांटने के सिवा कोई काम नहीं किया - प्रेमचंद बैरवा

Congress has not done any work except distributing handouts in five years - Premchand Bairwa - Bhilwara News in Hindi

- भाजपा कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री मीडिया से हुए रूबरू भीलवाड़ा । राजस्थान में पिछले पांच सालों में कांग्रेस ने रेवड़ियां बांटने के सिवा कोई काम नही किया। झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ करने, बेरोजगारों को भत्ता देने जैसे अनेक वादे किए थे पर राजस्थान में इन्होंने कोई काम नही किया। वहीं दूसरी ओर राजस्थान पिछले पांच सालों में भ्रष्टाचार, दलित अत्याचार, महिला अत्याचार में नंबर वन बन गया। यह बात राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भाजपा जिला कार्यालय पर मीडिया से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी करनी में कभी फर्क नही रहा है। भाजपा ने जो वादे राजस्थान की जनता से किए है उन्हे यह डबल इंजन सरकार सौ प्रतिशत पूरा करेगी।
राजस्थान की जनता ने भाजपा पर अपना शत प्रतिशत विश्वास जताया है, आने वाले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी सभी 25 सीटें जीतेगी। उन्होंने अवैध खनन के प्रश्न पर कहा कि राज्य सरकार इस विषय पर गंभीर है और इसके विरुद्ध करवाई जारी रहेगी।
सुरास गोलीकांड मामले को लेकर उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा,जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय का किया अवलोकन
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मीडिया से बातचीत के बाद जिला कार्यालय का अवलोकन किया। जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने उन्हें कार्यालय की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
अवलोकन के दौरान जिला उपाध्यक्ष बालूलाल आचार्य, जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह मोटरास, गोपाल तेली, अध्यक्षीय कार्यालय प्रमुख मनोज बुलानी,दीवार लेखन संयोजक पीयूष सोनी, रितु शेखर शर्मा, मधु शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress has not done any work except distributing handouts in five years - Premchand Bairwa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress has not done any work, except distributing handouts, in five years, - premchand bairwa, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved