• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फसल मुआवजे को लेकर भीलवाड़ा मे कांग्रेस का आंदोलन 19 सिंतबर से

Congress agitation in Bhilwara for crop compensation from 19th September - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के बेनर तले मेवाड़ संभाग का किसानो के लिए फसल मुआवजा आंदोलन आगामी 19 सिंतबर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से श्री खटीक छात्रावास अंहिसा सर्किल कोटा रोड़ पर आयोजित होने जा रहा है। आंदोलन की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सचिव धीरज गुर्जर ने प्रेसवार्ता मे बताया कि आंदोलन मे 05 सुत्रीय मांगे रखी जाएगी। जिनमे जिले मे संपूर्ण फसल खराबे की घोषणा कर तुरंत प्रभाव से मुआवजा दिया जाए। सरपंचो को न्याय पालिका द्वारा स्टे मिलने के बावजूद भी न्यायालय के आदेशो की पालना कराने हेतु कार्यभार दिया जाए, ग्राम पंचायतो मे होने वाले परिसीमन मे जनहित भावनाओ को ध्यान मे रखा जाए, जिले की सभी जर्जर स्कुलो की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हे ठीक कराया जाए साथ ही भीलवाड़ा शहर मे सीवरेज द्वारा किये गये घटिया निर्माण के चलते जनता को हो रही असुविधा एवं जानमाल के नुकसान की भरपाई की जाए। गुर्जर ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन जानबुझकर कांग्रेस से जुडे सरपंचो को परेशान कर रहा है। उन्हें कार्यभार नही दिया जा रहा है। आंदोलन को संबोधित करने प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होगें। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, पूर्व विधायक गायत्री त्रिवेदी, पूर्व डेयरी अध्यक्ष छोगालाल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, राजेन्द्र त्रिवेदी, नरेन्द्र रेगर, जीपी खटीक, पीसीसी सदस्य याकुब मोहम्मद, राजेश चोधरी, किशन जाट, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक, मंजू पोखरना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, योगेश सोनी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress agitation in Bhilwara for crop compensation from 19th September
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, agitation, bhilwara, crop compensation, september, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved