• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर परिषद ने सील की क्लिनिक की दूसरी मंजिल

City Council sealed second floor of the clinic - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। माणिक्य नगर रोड स्थित बोहरा क्लिनिक की दूसरी मंजिल को बुधवार को नगर परिषद के दस्ते ने सील कर दिया। क्लिनिक के मालिक ने बिना परमिशन दूसरी मंजिल का निर्माण कर लिया था। अब परिषद इसे गिराने की कार्रवाई भी अमल में ला सकती है। नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ दस्ता बुधवार को माणिक्य नगर स्थित बोहरा क्लिनिक पहुंचा। क्लिनिक की दूसरी मंजिल को नगर परिषद के एईएन पवन की अगुवाई सील कर दिया गया। एईएन ने कहा कि पुखराज बोहरा ने बिना अनुमति दूसरी मंजिल पर अवैध निर्माण किया है। उधर, लोगों का कहना है कि परिषद की अनदेखी के चलते शहर में अवैध निर्माण हो रहे हैं। इस कारण यातायात बाधित होता है। ऐसे कॉम्पलैक्स और अस्पतालों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, जहां दिनभर मरीज और उनके परिजन आते-जाते रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-City Council sealed second floor of the clinic
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: city council bhilwara, bohra clinic seal, encroachment removal team bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved