• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बच्चे हैं हमारे देश का भविष्य, आओ इसे संवारे : लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स

Children are the future of our country, let us nurture it: Lions Club Bharatpur Royals - Bhilwara News in Hindi

भरतपुर। लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स द्वारा विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल के सौजन्य से दिनांक 14 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष्य मे एक शानदार बाल मेले का कार्यक्रम अभिनंदन मैरिज होम पाई बाग़ में आयोजित किया गया। जिसमे विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल भरतपुर ने अपनी पूरी टीम (बच्चों) के साथ शिरकत की और विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थों की स्टाल्स लगाई। क्लब सचिव रमेश चंद वर्मा ने बताया कि इसकी तैयारी विवेकानंद सीनियर स्कूल की डायरेक्टर ज्योति आर्य ने और लायंस क्लब रॉयल्स ने पहले से ही कर दी थी। जिसके फ्लस्वरूप सेंकड़ों बच्चों और उनके अविभावकों ने पूरे जोश के साथ इसमे भाग लिया और् बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम मे क्लब के संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, जोन चेयरपेर्सन मंजू गुप्ता, अध्यक्ष बी एम गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित खण्डेलवाल, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर नृपेश गुप्ता, सुनील मित्तल, जितेंद्र भारद्वाज, मंगतूराम बसवाड़ा, रोहित गोयल, कविता वर्मा, ज्योति आर्य व शहर के गणमान्य व्यक्तियों अनुराग गर्ग, कपिल फौजदार आदि ने भाग लिया। जिनका संस्था प्रधान सत्यव्रत आर्य ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर संरक्षक विनोद सिंघल ने पंडित नेहरू के देश के लिए किये गये कार्यों का स्मरण करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। जोन चेयरपेर्सन मंजू गुप्ता एवं क्लब अध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं जिन्हें हमें संवारना चाहिए और हमें उनके संरक्षण व उनकी परवरिश का ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Children are the future of our country, let us nurture it: Lions Club Bharatpur Royals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur children\s day, lions club bharatpur royals, vivekananda senior secondary school, children\s fair, abhinandan marriage home, pai bagh, food stalls, social event, बाल मेला, बाल दिवस, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved