• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर त्वरित सुनवाई, मनरेगा मजदूर को मिला भुगतान

Chief Minister Responsiveness Leads to Swift Resolution on Chief Minister Contact Portal; MGNREGA Worker Receives Payment - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिला प्रशासन भीलवाड़ा ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान में एक बार फिर प्रभावी कार्यवाही की है। ग्राम पंचायत दांतड़ा, ब्लॉक आसींद निवासी विष्णु कुमार वैष्णव ने मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर मनरेगा कार्य के भुगतान में तकनीकी समस्या की शिकायत दर्ज करवाई थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर को समाधान के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने तत्काल संबंधित विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर प्रकरण की जांच करवाई। जांच में पाया गया कि नरेगा सॉफ्टवेयर पर अर्द्धकुशल व कुशल श्रमिकों की मस्टर रोल नहीं खुल रही थी, जिससे भुगतान में विलंब हो रहा था। प्रशासन ने तकनीकी समस्या को लाइव सिस्टम के माध्यम से परिवादी को समझाया और एमआईएस फीडिंग कर एफटीओ जनरेट कर भुगतान की स्वीकृति प्रदान की।
समस्या का त्वरित समाधान होने पर परिवादी विष्णु कुमार वैष्णव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया और पोर्टल पर अपनी संतुष्टि दर्ज करवाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Responsiveness Leads to Swift Resolution on Chief Minister Contact Portal; MGNREGA Worker Receives Payment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister, responsiveness, leads, swift resolution, chief minister, contact portal, mgnrega, worker, receives, payment, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved