• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायती राज राज्यमंत्री की माताजी तथा विधायक पितलिया की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Chief Minister Bhajanlal Sharma paid tribute to the mother of the Minister of State for Panchayati Raj and the mother of MLA Pitaliya - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को पाली के मुण्डारा गांव (बाली) में पंचायती राज राज्यमंत्रीओटाराम देवासी के निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री भीलवाड़ा के नाथडियास (सहाड़ा) गांव पहुंचे जहां उन्होंने विधायक लादूलाल पितलिया के निवास पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री शोक संतप्त परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। मुण्डारा स्थित ओटाराम देवासी के निवास स्थान पर पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधगण, अधिकारीगण एवं आमजन मौजूद रहे। वहीं सहाड़ा स्थित लादूलाल पितलिया के निवास पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री मंजू बाघमार, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, मांडलगढ़ विधायक गोपाललाल शर्मा, आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला, मांडल विधायक उदय लाल भड़ाणा, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा जिला कलक्टर नमित मेहता सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Bhajanlal Sharma paid tribute to the mother of the Minister of State for Panchayati Raj and the mother of MLA Pitaliya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister, bhajanlal sharma, paid tribute, mother, minister, state, panchayati raj, mla, pitaliya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved