• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मतदान केन्द्रों पर रविवार 10 नवंबर को बैठेंगे बीएलओ

BLOs will sit at polling stations on Sunday, November 10 - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्धारित कार्यक्रमानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत विशेष अभियान की तिथि दिनांक 10 नवम्बर, 2024 (रविवार) को समस्त बूथ लेवल अधिकारी सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे 10 नवम्बर, 2024 (रविवार) को सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर पहुँच कर मतदाता सूची में नाम जोड़न, हटाने एवं संशोधन हेतु बीएलओ को आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

उन्होंने बताया कि प्रारूप-6 में दिनांक 01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। प्रारूप-7 में मृत/अन्यत्र स्थानांतरित /दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। प्रारूप-8 में निवास का स्थानांतरण, मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों मे संशोधन, डुप्लीकेट वोटर आई.डी. कार्ड हेतु, दिव्यांगजनो का चिन्हीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) ने आम नागरिको से अपील की है कि ऑनलाईन माध्यम वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप एवं वोटर पोर्टल https://voterportal.eci.gov.in/ के द्वारा अधिक से अधिक आवेदन कर अपना एवं परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जुड़वायें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BLOs will sit at polling stations on Sunday, November 10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: blos, polling, stations, sunday, november, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved