• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सतत् विकास एवं ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान पर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

Block-level competition held on Sustainable Development and Green Growth Skills Campaign - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुवाणा में बजट घोषणा 2025-26 विद्यार्थियों के लिये ‘‘हमारी नई पीढ़ी Sustainable Development तथा Green Growth के सिद्धान्तों को आत्मसात् कर आवश्यक प्राप्त कर सके‘‘ विषय संबंधी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य सरोज लढ़ा की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता चार विधाओं निबंध आधारित, आशुभाषण आधारित, क्विज आधारित और चित्रकला आधारित गतिविधियों पर सम्पन्न हुई । प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सतत् विकास एवं ग्रीन ग्रोथ स्किल पर अपने दृष्टिकोण एवं विचारों को व्यक्त किया। निबंध प्रतियोगिता में खुशी जाट राबाउमावि सुवाणा, चित्रकला प्रतियोगिता में निशांत मीणा राउमावि राजेन्द्र मार्ग, क्विज प्रतियोगिता में दिलखुश जाट राउमावि नया समेलिया एवं आशुभाषण प्रतियोगिता में रिंकू योगी राबाउमावि सुवाणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में ओमप्रकाश सेन, शुभा जैन, चैतन्य प्रकाश पारीक, छोटू लाल सुथार, दामिनी राज, रेखा शर्मा, संदीप लोड़ेतिया, सुनिता जोशी एवं दीक्षा अग्रवाल ने निर्णायकों के रूप में भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Block-level competition held on Sustainable Development and Green Growth Skills Campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: block-level, competition, green growth, skills campaign, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved