• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीमगंज थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhimganj Police Station Solves Motorcycle Theft Case, Two Accused Arrested - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। पुलिस थाना भीमगंज ने थाना सर्किल क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी के मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) पारस जैन के निर्देशन तथा वृताधिकारी शहर सज्जन सिंह के निकट सुपरविजन में थाना भीमगंज पुलिस द्वारा तकनीकी एवं परंपरागत पुलिसिंग का उपयोग करते हुए कार्रवाई की गई। पुलिस ने जुनावास क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों मोहम्मद हफीज अन्सारी और बबलु उर्फ टीपु सिलावट को गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरणदिनांक 18 दिसंबर 2025 को प्रार्थी धीरज सोनी निवासी जुनावास, थाना भीमगंज, भीलवाड़ा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल होंडा लिवो (रजिस्ट्रेशन नंबर RJ-06-TS-1574) को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना भीमगंज में प्रकरण संख्या 267/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
पुलिस की कार्रवाई : गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। साथ ही परंपरागत पुलिसिंग के तहत मुखबिरों से सतत संपर्क कर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को चिन्हित कर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। अनुसंधान जारी है।
गठित पुलिस टीम
सुनील कुमार, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी भीमगंज
अम्बालाल, सहायक उप निरीक्षक
दिनेश, कांस्टेबल 1943
कमलेश, कांस्टेबल 1923
अशोक, कांस्टेबल 1946
गिरफ्तार आरोपी
मोहम्मद हफीज पिता अब्दुल सत्तार अन्सारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोमिनों की मस्जिद के पास, पुरानी धानमंडी, थाना भीमगंज, भीलवाड़ा
बबलु उर्फ टीपु पिता अब्दुल कलाम सिलावट, उम्र 27 वर्ष, निवासी बोहरों की मस्जिद के पास, बंद गली, तेजाजी चौक, थाना भीमगंज, भीलवाड़ा
आपराधिक रिकॉर्ड (मोहम्मद हफीज)
प्रकरण संख्या 179/2002 – धारा 341, 323 भादंस, थाना कोतवाली
प्रकरण संख्या 578/2004 – धारा 379, 411 भादंस, थाना कोतवाली
प्रकरण संख्या 780/2004 – धारा 379 भादंस, थाना कोतवाली
प्रकरण संख्या 102/2014 – धारा 147, 148, 149, 332, 353, 307 भादंस, थाना भीमगंज
प्रकरण संख्या 473/2023 – धारा 13 आरपीजीओ, थाना कोतवाली
प्रकरण संख्या 211/2025 – धारा 13 आरपीजीओ, थाना भीमगंज

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhimganj Police Station Solves Motorcycle Theft Case, Two Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhimganj police, station solves, motorcycle, theft case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved